लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में जेजेपी की 10 सीटों पर बढ़त, नतीजों के बाद कल दिल्ली में 11 बजे होगी बैठक

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2019 13:49 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। जबकि जेजेपी 10 सीटों पर और निर्दलीय सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेजेपी 10 सीटों पर और निर्दलीय सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे जेजेपी के निर्वाचित विधायकों की दिल्ली में बैठक होगी।

हरियाणा विधानसभा के चुनावी नतीजों की गिनती जारी है।चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। जबकि जेजेपी 10 सीटों पर और निर्दलीय सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे जेजेपी के निर्वाचित विधायकों की दिल्ली में बैठक होगी। इसके बाद  2 बजे जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी और उसके बाद प्रेस कॉन्फरेंस कर आगे का फैसला लिया जायेगा

बता दें कि 1 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक हरियाणा में 90 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इसमें 35 सीटों पर बीजेपी और 35 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में बीजेपी की नजरें दोबारा सत्ता में वापसी पर हैं, जिसे कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल और जननायक जनता पार्टी जैसी विपक्षियों पार्टियों से चुनौती मिल रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस बीच भाजपा के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी टोहाना सीट से पीछे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के खिलाफ सभी पार्टियों को साथ आने की अपील की है। हुड्डा ने गुरुवार दोपहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर सरकार के ज्यादातर मंत्री हारे हैं और ऐसे में ये साफ है कि जनादेश मौजूदा सरकार के खिलाफ है।

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी ने 75 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, रुझानों ने पूरा खेल बदल दिया है। खबर लिखे जाने तक हरियाणा में बीजेपी 35 सीटों पर आगे है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी 10 सीट पर आगे चल रही है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित