लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः इस बार BJP छू पाएगी 75 सीटों का आंकड़ा? केवल दो बार ही कांग्रेस विरोधी पार्टियां इस आंकड़े को कर पाई हैं पार

By बलवंत तक्षक | Updated: August 23, 2019 09:15 IST

भारतीय जनता पार्टी लंबे समय तक हरियाणा में लोकदल की बैसाखियों के सहारे चुनाव लड़ती रही है. वर्ष 2014 के चुनावों में भाजपा ने पहली बार अपने बलबूते पर 47 सीटें जीत कर सरकार बनाई.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में भाजपा का नारा है, अबकी बार, 75 पार. हरियाणा में केवल दो दफा ही कांग्रेस विरोधी पार्टियां इस आंकड़े को पार कर पाई हैं. उस समय सभी पार्टियां कांग्रेस के खिलाफ एकजुट हो कर मैदान में उतरी थीं.

हरियाणा में भाजपा का नारा है, अबकी बार, 75 पार. चाहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हों और चाहे राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, सब एक सुर में कह रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी. हरियाणा में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा अपने दावे के मुताबिक 75 से ज्यादा सीटें जीत पाएगी?इससे पहले हरियाणा में केवल दो दफा ही कांग्रेस विरोधी पार्टियां इस आंकड़े को पार कर पाई हैं. उस समय सभी पार्टियां कांग्रेस के खिलाफ एकजुट हो कर मैदान में उतरी थीं. आपातकाल के बाद वर्ष 1977 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी.इससे पहले हरियाणा में विधानसभा की 81 सीटें होती थीं. 1977 के चुनावों में सीटों की तादाद 90 कर दी गई. तब लोगों में आपातकाल को लेकर इतना गुस्सा था कि कांग्रेस केवल 3 सीटों पर सिमट गई थी. वर्ष 1987 के चुनावों में गैर कांग्रेसी पार्टियों ने एक बार फिर चौधरी देवी लाल की अगुवाई में चुनाव लड़ा और राज्य की 90 में से 85 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस को केवल 5 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था.भाजपा लंबे समय तक हरियाणा में लोकदल की बैसाखियों के सहारे चुनाव लड़ती रही है. वर्ष 2014 के चुनावों में भाजपा ने पहली बार अपने बलबूते पर 47 सीटें जीत कर सरकार बनाई. यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़े गए और पहली बार बनी भाजपा सरकार की बागडोर मनोहर लाल खट्टर को सौंप दी गई.इस दौरान हरियाणा तीन बार हिंसा की आग (संत रामपाल प्रकरण, जाट आरक्षण और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराने के भड़की हिंसा) में झुलसा, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने आखिर तक खट्टर पर अपना भरोसा बनाए रखा.हरियाणा में 75 पार का एजेंडा सेट कर चल रही भाजपा ने मुख्यमंत्री के तौर पर खट्टर का ही चेहरा एक बार फिर आगे किया है. खट्टर की नजर में जिताऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा.लोकसभा चुनावों की तर्ज पर विधानसभा चुनावों में भी राष्ट्रवाद सबसे बड़ा मुद्दा होगा. इसमें धारा-370 हटाने का मुद्दा भी शामिल किया जाएगा.कांग्रेस में गुटबाजी, इनेलो टूटी पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इनेलो के टूट कर बिखर जाने और कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी के चलते भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि मिशन-75 पार के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा.

टॅग्स :हरियाना लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?