लाइव न्यूज़ :

महिलाओं की फ्री बस यात्रा योजना के प्रभाव का अध्ययन करेगा हार्वर्ड व विश्व बैंक

By भाषा | Updated: September 28, 2019 14:31 IST

Open in App

महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की अनुमति देने की दिल्ली सरकार की योजना के प्रभाव का हार्वर्ड विश्वविद्यालय और विश्व बैंक के शोधकर्ताओं की एक टीम अध्ययन करेगी। हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने योजना के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए दिल्ली के संवाद एवं विकास आयोग (डीडीसी) के साथ हाथ मिलाया है।

आयोग की उपाध्यक्ष जेस्मीन शाह ने यह जानकारी दी। महिलाओं को शहर की सार्वजनिक परिवहन की 5,500 बसों में निशुल्क यात्रा की अनुमति देने की आप सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना 29 अक्टूबर को प्रभावी होगा। शाह ने एक बयान में कहा कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय और विश्व बैंक के शोधकर्ताओं ने योजना की सराहना की।

शोधकर्ताओं की इस टीम में विश्व बैंक में अर्थशास्त्री डॉ गिरिजा बोरकर और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के डॉ गैब्रियल क्रैंडलर और देव पटेल शामिल हैं। शोध टीम ने कहा, “यह एक अनूठी और विशाल स्तर वाली नीति है तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं आवाजाही में सुधार के कारकों को बेहतर ढंग से समझने का सुनहरा अवसर है।”

शाह ने कहा कि यह दिल्ली सरकार और डीडीसी के लिए महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा के अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक प्रभावों को समझने का एक अनूठा अवसर है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल