लाइव न्यूज़ :

‘थप्पड़ कांड’ के बाद बोले हार्दिक पटेल, जिसने मुझे मारा वह बीजेपी से जुड़ा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2019 06:13 IST

हार्दिक पटेल ने ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

Open in App

पाटिदार नेता और हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक पटेल को शुक्रवार सुबह चुनावी सभा में एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना गुजरात के सुरेंद्र नगर के चुनावी सभा में हुई। हार्दिक पटेल के समर्थकों ने हालांकि इस दौरान उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। 

हार्दिक पटेल ने ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। हार्दिक ने कहा है कि बीजेपी मेरी हत्या करवाना चाहती है , मुझ पर बीजेपी ने हमला करवाया है। जिस आदमी ने मुझे थप्पड़ मारा, वह भाजपा नेताओं से जुड़ा हुआ है, आप इसे उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर देख सकते हैं।

हार्दिक ने अपने ट्वीट संदेश में यह आरोप लगाया।हार्दिक पटेल ने लिखा ‘’सुरेन्द्रनगर लोकसभा क्षेत्र के वढवान विधानसभा के बारह गाँव के प्रमुख लोगों को संबोधित किया। सभा के दौरान भाजपा के द्वारा मुझ पर हमला किया। मुझे मालूम है की आज सिर्फ़ थप्पड़ मारने का प्रयास हुआ है लेकिन कल भाजपा मुझे गोली मरवाएगी। हम किसान और नौजवानों की आवाज़ उठाते हैं। जय हिंद’’क्या है पूरा मामला? 

हार्दिक पटेल ने मंच पर जैसे ही अपना भाषण देना शुरू किया, एक व्यक्ति अचानक मंच पर आया और उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया। अज्ञात व्यक्ति गुस्से में दिख रहा था और वह थप्पड़ मारने के बाद पटेल से कुछ कहते हुए दिख रहा था। यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पीटा। इसके बाद वह संबंधित व्यक्ति को रैली स्थल से बाहर लेकर चले गए। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोमा पटेल भी इस दौरान मंच पर मौजूद थे।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावहार्दिक पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब