लाइव न्यूज़ :

Halla Bol Rally: राहुल गांधी को बनना चाहिए पार्टी का अध्यक्ष- कांग्रेस कार्यकर्ता ने उठाई मांग, समर्थन में लगाए नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 14:14 IST

Halla Bol Rally: रैली में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है, ‘‘राहुल जी हमारे नेता हैं और उन पर हमें पूरा विश्वास है कि वह कांग्रेस का गौरव लौटाएंगे। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देरामलीला मैदान में कांग्रेस का आज हल्ला बोल रैली चल रहा है। ऐसे में इस रैली में राहुल गांधी के साथ पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने भी हिस्सा लिया है।रैली में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

Halla Bol Rally: कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा कई कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं पोस्टरों के जरिये यह मांग भी की कि राहुल को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। 

उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए- कांग्रेस कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता दीपेश सिंह ने कहा, ‘‘राहुल जी हमारे नेता हैं और उन पर हमें पूरा विश्वास है कि वह कांग्रेस का गौरव लौटाएंगे। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए।’’ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर ले रखे थे जिन पर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग के नारे लिखे थे। 

आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 

इसी महीने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी

गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा। 

 

टॅग्स :कांग्रेसBJPबेरोजगारीमुद्रास्फीतिराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी