सऊदी अरब के आग्रह पर भारत सरकार ने लिया फैसला, इस साल हज यात्रा पर नहीं जाएगा कोई भारतीय नागरिक

By सुमित राय | Updated: June 23, 2020 15:12 IST2020-06-23T15:12:52+5:302020-06-23T15:12:52+5:30

सऊदी अरब सरकार के निर्णय का सम्मान करते हुए, हालात के मद्देनजर लोगों की सेहत-सलामती को प्राथमिकता देते हुए भारत ने भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया है।

Hajj cancelled for Indian pilgrims for this year; to receive full refund through direct transfer: Govt | सऊदी अरब के आग्रह पर भारत सरकार ने लिया फैसला, इस साल हज यात्रा पर नहीं जाएगा कोई भारतीय नागरिक

सऊदी अरब के आग्रह के बाद भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को हज यात्रा पर नहीं भेजने का फैसला किया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना संक्रमण के कारण सऊदी अरब हज के लिए सीमित संख्या में लोगों अनुमति देगा।इसके बाद भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया है।सऊदी अरब सरकार में हज मंत्री ने भारत को अपने नागरिकों को नहीं भेजने का आग्रह किया।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए बड़ा फैसला लिया है। सऊदी अरब सीमित संख्या में लोगों अनुमति देगा, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों के आने से कोरोना वायरस के आने का खतरा है।

सऊदी अरब के इस फैसले के बाद भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सऊदी अरब ने भारत से किया आग्रह

नकवी ने कहा, "सोमवार रात सऊदी अरब सरकार में हज मंत्री का फोन आया था। उन्होंने पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा है कि हज-2020 के लिए इस बार भारत से हज यात्रियों को नहीं भेजा जाए।"

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि भारत ने अपने नागरिकों को हज पर नहीं भेजने के फैसला किया है। (फाइल फोटो)
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि भारत ने अपने नागरिकों को हज पर नहीं भेजने के फैसला किया है। (फाइल फोटो)

2.3 लाख लोगों के पैसे होंगे वापस

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "हमने सऊदी अरब के फैसले का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि इस बार भारतीय हज यात्रियों को नहीं भेजा जाएगा। सभी चयनित 230000 लोगों को पैसे वापस कर दिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों को पैसे वापस किए जाएंगे।"

जुलाई और अगस्त में प्रस्तावित है हज

भारतीय हज कमेटी ने पिछले दिनों एक परिपत्र के माध्यम से हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों से कहा था कि हज पर नहीं जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने पैसे वापस ले सकते हैं। सऊदी अरब में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं तथा वहां की सरकार ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है कि हज के लिए दूसरे देशों से लोग नहीं आएंगे। हज-2020 जुलाई के आखिर और अगस्त महीने की शुरुआत के बीच की अवधि में प्रस्तावित है।

Web Title: Hajj cancelled for Indian pilgrims for this year; to receive full refund through direct transfer: Govt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे