महाराष्ट्र के ठाणे में 70.84 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त

By भाषा | Published: April 13, 2021 06:52 PM2021-04-13T18:52:38+5:302021-04-13T18:52:38+5:30

Gutkha worth Rs 70.84 lakh seized in Thane, Maharashtra | महाराष्ट्र के ठाणे में 70.84 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त

महाराष्ट्र के ठाणे में 70.84 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त

ठाणे, 13 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर मंगलवार को एक वाहन से 70.48 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया गया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अपराध इकाई और मीरा भायंदर विरार वसई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के संयुक्त दल ने तड़के एक वाहन को रोका।

उन्होंने बताया कि वाहन से प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया तथा इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गुटखे की कीमत 70.48 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gutkha worth Rs 70.84 lakh seized in Thane, Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे