लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: प्रसाद के नाम श्रद्धालुओं को दिया गया फ्रूटी वाला नशीला पदार्थ, पीते ही 8-10 बच्चों समेत 28 लोग हुए बीमार, जांच जारी

By आजाद खान | Updated: April 13, 2022 08:57 IST

बताया जा रहा है कि नशीले पदार्थ के खाने से 28 लोग बीमार पड़े हैं जिन में 8-10 बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के गुरुग्राम में प्रसाद खाने से बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। लगभग 28 लोगों के बीमार पड़ने का की खबर आई है। फिलहाल मरीजों का पास के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुरुग्राम:हरियाणा के गुरुग्राम में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के नाम पर नशीले पदार्थ को पिलाया गया है। इसके पीने से करीब 28 लोगों को तबियत खराब हो गई थी जिन्हें पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजतक में छपी खबर के मुताबिक, मगलवार को गुरुग्राम में माता का मेला लगा हुआ था जहां पर देर रात को श्रद्धालुओं को फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया था जिसके बाद लोग बीमार पड़ने लगे थे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। इस नशीले पदार्थ के पीने से 28 लोग बीमार पड़ गए थे जिन में 8-10 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी बीमार श्रद्धालु फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बिहार में हुआ ऐसा ही घटना

बिहार के खगड़िया जिले से भी कल ऐसी ही घटना घटने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सैदपुर गांव के वार्ड नंबर 11 के रहने वाले प्रकाश शर्मा के यहां भगवान सत्यनारायण की पूजा का आयोजन किया गया था जहां पर पूजा के बाद प्रसाद के खाने से लोग बीमार पड़ने लगे थे। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल डीएम आलोक रजंन घोष पहुंचे और मरीजों का हाल जाना था। बताया जा रहा है कि मरीजों की संख्या इतनी हो गई थी कि गांव में तीन एम्बुलेंस को बुलवाना पड़ा था।

30-32 लोग हुए थे बीमार

जानकारी के मुताबिक, यहां पर प्रसाद खाने वालों में 30-32 लोग ऐसे थे जिनकी हालत बिगड़ गई थी। शुरुआती जांच में यह मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। बताया जा रहा है कि सभी मरीजों की हालत अभी ठीक है और उनका इलाज फिलहाल चल रहा है। आम तौर पर ऐसा देखा गया है कि गर्मियों में यह फूड प्वाइजनिंग का मामला ज्यादा सामने आता है। गर्मियों में लोग सेहत का ख्याल न रखते हुए ज्यादा खा लेते हैं जिसे पेट पचा नहीं पाता है और इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। 

टॅग्स :हरियाणागुरुग्रामPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम