लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम गोलीबारी : खट्टर ने पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग की बात कही

By भाषा | Updated: October 15, 2018 00:48 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग की जाएगी।

Open in App

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग की जाएगी। खट्टर का बयान गुरुग्राम में न्यायाधीश की पत्नी को न्यायाधीश के सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद आया है।

घटना शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे हुई जब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कृष्ण कांत की पत्नी रितू (45) और उनका किशोर पुत्र ध्रुव गुरुग्राम में एक भीड़भाड़ वाले बाजार गए थे।ध्रुव को न्यायाधीश के सरकारी सुरक्षाकर्मी महिपाल द्वारा चलाई गई गोली सिर में लगी है। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रविवार को चिकित्सकों ने कहा कि उसकी स्थिति अभी भी नाजुक है।

महिपाल ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी पारिवारिक समस्याओं से अवसाद में था। एक अदालत ने और पूछताछ के लिए उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।खट्टर ने करनाल में एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘उनकी (सुरक्षाकर्मियों की) काउंसलिंग करायी जाएगी..और समय समय पर ऐसी काउंसलिंग होनी चाहिए।’’ 

शनिवार को खट्टर ने गोलीबारी की घटना पर हैरानी जतायी और हरियाणा के गृह सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक को बुलाया था।  हिसार में एक अन्य कार्यक्रम में खट्टर ने नम्बरदारों या राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की। प्रोत्साहन में उनका मासिक मानदेय दोगुना करना, मोबाइल फोन मुहैया कराना और उन्हें आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाना है।

टॅग्स :गुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे