लाइव न्यूज़ :

गुड़गांव में कैब को टक्कर मारने वाली एसयूवी का आरोपी चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 8, 2018 12:16 IST

हादसे में महिला पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गयी और कैब की आगे की सीट पर बैठे हुये चालक और गार्ड की मौत हो गयी। 

Open in App

गुड़गांव, आठ मई: पुलिस ने रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर एक अंडरपास में एक कैब को टक्कर मारने वाली तेज रफ्तार एसयूवी के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में कैब में सवार दो लोगों की मौत हो गयी थी और हवाई अड्डा जा रही इंडिगो की एक महिला पायलट बुरी तरह घायल हो गई थी। रविवार तड़के सिकंदरपुर अंडरपास में गोल्फ कोर्स रोड की तरफ से गलत तरफ से आ रही एसयूवी ने इंडिगो कैब में टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला पायलट सुवर्णा श्रीपल्ली गायत्री (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गयी और कैब की आगे की सीट पर बैठे हुये चालक और गार्ड की मौत हो गयी। हादसे के बाद एसयूवी में सवार लोग घटनास्थल से फरार हो गये थे। गुड़गांव पुलिस के पीआरओ रविंदर कुमार ने बताया , ‘‘ दुर्घटना के बाद अस्पताल में इलाज करवा रहे मोहम्मद साजिद को छुट्टी मिलने के बाद सोमवार शाम में गिरफ्तार कर लिया गया। ’’ कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय एसयूवी में उसके दो दोस्त भी सवार थे और उन्हें भी मामूली चोटें आयी। 

टॅग्स :दिल्लीरोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए