लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: नमाज वाले स्थान पर गोवर्धन पूजा करेंगे हिंदू संगठन, कपिल मिश्रा और यति नरसिंहानंद को निमंत्रण

By विशाल कुमार | Updated: November 4, 2021 11:27 IST

मिश्रा ने फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली में एक सीएए समर्थन वाली रैली का नेतृत्व किया था और पुलिस को सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाने की चेतावनी देते हुए कहा था कि ऐसा नहीं होने पर वे सड़कों पर उतरेंगे. इसके एक दिन बाद वहां दंगे भड़क उठे थे.

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में प्रशासन की मंजूरी के साथ 37 स्थानों पर अदा की जाती है नमाज.सेक्टर-12 वाले नमाज स्थल पर दो हफ्तों से हिंदू संगठन कर रहे विरोध.22 संगठनों वाली संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति आयोजित गोवर्धन पूजा कर रही.

नई दिल्ली:गुरुग्राम में प्रशासन की मंजूरी के साथ शुक्रवार को खुले में नमाज अदा करने पर पिछले कुछ हफ्तों से चल रहे विवाद के बीच सेक्टर-12 स्थित नमाज स्थल पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मिश्रा ने कहा कि यह सड़कों को मुक्त कराने का लोगों का अधिकार है. किसी को भी हर हफ्ते सड़कें बाधित करने का अधिकार नहीं है. मैं इस अभियान का समर्थन करता हूं. गुड़गांव के प्रदर्शनकारी नागरिक अन्य नागरिकों को रास्ता दिखा रहे हैं, जो सड़कों को अवरुद्ध करने से परेशान हैं, लेकिन इतना साहस नहीं है कि वे बाहर आकर अपने अधिकारों की मांग करें.

बता दें कि, मिश्रा ने फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली में एक सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के समर्थन वाली रैली का नेतृत्व किया था और पुलिस को सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाने की चेतावनी देते हुए कहा था कि ऐसा नहीं होने पर वे सड़कों पर उतरेंगे. इसके एक दिन बाद वहां दंगे भड़क उठे थे.

22 संगठनों वाली इस समिति ने मिश्रा के साथ ही गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी यति नरसिंहानंद को भी आमंत्रित किया था जो कि शामिल नहीं होंगे. 

नरसिंहानंद पर हाल ही में मुस्लिमों और पैगंबर पर टिप्पणी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके साथ ही महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सितंबर में उन पर एफआईआर दर्ज हुई थी.

सेक्टर-12 में पुलिस सुरक्षा के बीच नमाज अदा की जाती है और वहां पिछले दो हफ्तों से नमाज में बाधा डालने के प्रयास हो रहे हैं जिसके कारण बीते 29 अक्टूबर को दक्षिण पंथी समूहों के 26 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसी दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

बीते मंगलवार को जिला प्रशासन ने नमाज अदा करने लिए मंजूर किए गए 37 स्थानों में आठ को दी गई मंजूरी वापस ले ली थी.

टॅग्स :गुरुग्रामकपिल मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos