लाइव न्यूज़ :

गुपकर गैंग के नेता जम्मू-कश्मीर को लूटने के अभियान पर : भाजपा

By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:30 IST

Open in App

जम्मू, 29 नवंबर भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने रविवार को गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) और इसके नेताओं के खिलाफ केंद्र शासित प्रदेश को ''बर्बाद करने, लूटने और लहुलुहान करने'' के अभियान पर होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने इन्हें नकार दिया है।

रैना ने आरोप लगाया कि पीएजीडी के नेता ''पिछले 70 वर्षों से आम जनता का केवल खून चूसते रहे।'' साथ ही उन्होंने दावा किया कि जिला विकास परिषद के हो रहे चुनाव में भाजपा के पक्ष में लहर है।

रैना पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा रविवार को दिए गए उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में कहा कि चुनाव कश्मीर समस्या का हल नहीं है और उन्होंने मुद्दे के हल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत पर जोर दिया।

पीडीपी अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए रैना ने एक वीडियो संदेश में कहा, '' जम्मू-कश्मीर के लोगों ने जिला विकास परिषद के हो रहे चुनाव में महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला और गुपकर गैंग के अन्य नेताओं को खारिज कर दिया है क्योंकि हर तरफ भाजपा की लहर चल रही है।''

उन्होंने कहा, '' महबूबा, फारूक और गुपकर गैंग के अन्य नेताओं का मकसद केवल जम्मू-कश्मीर को बर्बाद करना, लूटना और लहुलुहान करना है लेकिन अब हम और ऐसा होने नहीं देंगे। देश से धोखा करने वाला कोई भी व्यक्ति सलाखों के पीछे होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर