Guntur protest: हिरासत में लिए गए चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा बोले-लोकतंत्र की हत्या कर रही है जगन सरकार

By भाषा | Published: September 11, 2019 11:44 AM2019-09-11T11:44:13+5:302019-09-11T11:44:13+5:30

चंद्रबाबू नायडू के अलावा सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के कुछ नेताओं को भी गुंटूर में हिरासत में लिया गया।

Guntur protest live updates Chalo Atmakur march in Palnadu becomes flashpoint between TDP YSRCP | Guntur protest: हिरासत में लिए गए चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा बोले-लोकतंत्र की हत्या कर रही है जगन सरकार

Guntur protest: हिरासत में लिए गए चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा बोले-लोकतंत्र की हत्या कर रही है जगन सरकार

Highlightsवाईएसआर ने आरोप लगाया कि तेदेपा लोगों को पैसे देकर यह सब करवाना चाहती है।तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता नारा लोकेश ने कहा, यह तानाशाही है

तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे एन लोकेश को नजरबंद किया गया है जबकि विधायकों समेत पार्टी के कई नेताओं को बुधवार को हिरासत में लिया गया ताकि उन्हें गुंटूर जिले में विरोध प्रदर्शन करने से रोका जा सके।

यह विरोध प्रदर्शन कुछ ग्रामीणों को गांव से निकालने के विरोध में किया जाना था। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के कुछ नेताओं को भी गुंटूर में हिरासत में लिया गया। उक्त नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

तेदेपा ने घोषणा की थी कि पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ नायडू अपने आवास पर दिनभर का अनशन करेंगे। तेदेपा के अध्यक्ष गुंटूर जिले के पालनाडु क्षेत्र के रहने वाले लोगों के समूह को अटमाकुरू नाम के गांव में ले जाना चाहते थे।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नायडू ने कहा, ‘‘ वाईएसआर के लोगों और पुलिस ने जिन ग्रामीणों को गांव से बाहर निकाल दिया था मैंने उन लोगों को वापस वहां ले जाने की योजना बनाई थी। यह कोई आंदोलन नहीं है बल्कि हम तो यह बताना चाहते हैं कि हम राजनीतिक पक्षपात के शिकार लोगों के साथ हैं।’’

वाईएसआर ने आरोप लगाया कि तेदेपा लोगों को पैसे देकर यह सब करवाना चाहती है। पार्टी ने खुद भी ‘चलो अटमाकुरु’ का आह्वान किया था लेकिन पुलिस ने दोनों ही पक्षों को इसकी इजाजत नहीं दी और भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अटमाकुरू और पलनाडु क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता नारा लोकेश ने कहा, यह तानाशाही है, हमें एक अलोकतांत्रिक तरीके से रोका जा रहा है। टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। वाईएसआरसीपी के विधायक खुलेआम हमें धमकी दे रहे हैं, कह रहे हैं कि पुलिस उनके साथ है।

सत्तारूढ़ पार्टी आंध्र प्रदेश में हमारी पार्टी का गला घोंटने की कोशिश कर रही है। हम अपनी गतिविधियों को लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे थे लेकिन हमारे पूरे नेतृत्व को नजरबंद कर दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है।

Web Title: Guntur protest live updates Chalo Atmakur march in Palnadu becomes flashpoint between TDP YSRCP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे