लाइव न्यूज़ :

PM के गुजरात मॉडल पर लगा अपराध का दाग, अहमदाबाद में हो रहा हर छठे दिन एक रेप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 10, 2018 02:04 IST

दुनियाभर में गुजरात मॉडल की तारीफ करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के राज्य को अपराध में गिना गया है।

Open in App

दुनियाभर में गुजरात मॉडल की तारीफ करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के राज्य को अपराध में गिना गया है। हाल ही नें पुलिस ने एक रिपोर्ट जारी करके महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गुजरात सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पेश की रिपोर्ट के अनुसारगुजरात और खासकर अहमदाबाद में महिलाओं की स्थिति बेहद खबरा हैं। यहां महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

गुजरात डीजीपी के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले कुछ सालों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। इन आंकड़ों में ज्यादातर रेप, छेड़छाड़, दहेज के लिए हत्या और प्रताड़ित किए जाने जैसे कई मामले शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार यहां हर दिन 14 महिलाएं किसी न किसी अपराध का शिकार होती है, जिसमें से हर दिन 6 महिलाएं रेप, यौन शोषण और दहेज प्रताड़ना की शिकार हो रही है। 

इन आंकड़ों के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में हर दूसरे दिन एक छेड़छाड़ और  6 दिन में एक रेप की घटना घटित होती है, जबकि सबसे ज्यादा आंकड़े दहेज से जुड़े पाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक  2016 में दहेज उत्पीड़न के 86 मामले पाए गए जो साल 2017 में बढ़कर 656 हो गया था। वहीं, अहमदाबाद में 2016 सो शून्य बढ़कर 133 ये आंकड़ा हुआ है। जबकि यहां दहेज हत्या मामले में कमी देखने को मिली। साल 2016 के 168 मामले सामने आए जो साल 2017 में घटकर 121 हो गए हैं। वहीं यौन उत्पीड़न के मामले भी घटकर 43 से 34 हो गए हैं। 

वहीं, साइबर ऐंड वुमन सेल के अडिशनल डीजीपी अनिल प्रथम का कहना है कि महिला अपराध को रोकने के लिए 181 हेल्पलाइन नंबर से लेकर 'फ्रेंड्स ऑफ वुमन ऐंड चाइल्ड' नाम की योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे की महिलाओं की मदद की जा सकें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’