लाइव न्यूज़ :

गुजरात: पत्नी और बच्चों ने कबूला इस्लाम धर्म तो शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाली रैली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 08:00 IST

बताया जाता है कि एक शेख परिवार ने कथित तौर पर एक परिवार के तीन सदस्यों से इस्लाम धर्म कबूलवाया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने इस्लाम धर्म कबूला है। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने शनिवार को रैली भी निकाली है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर केस भी दर्ज किया है।

गांधीनगर:गुजरात में एक हिंदू परिवार के तीन सदस्यों के इस्लाम धर्म अपनाने और इसके कारण परिवार के एक सदस्य के आत्महत्या का प्रयास करने के मामले के खिलाफ दीसा शहर में शनिवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए है। 

पुलिस अधीक्षक अक्षय राज मकवाना ने बताया कि रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों द्वारा अनुमति दिए गए मार्ग के अलावा केवल एक समूह ने दूसरे मार्ग का इस्तेमाल किया था। 

इस पर पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं से कहा, ''शनिवार को दीसा शहर में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली को पहले से निर्धारित मार्ग पर निकाला जाना था। यह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कानून-व्यवस्था उचित तरह से बनी रही।'' 

5 आरोपियों पर मामला हुआ दर्ज

कुछ प्रदर्शनकारियों के लाठीचार्ज में घायल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''रैली में लोगों के एक समूह ने तय किए गए रास्ते से अलग रास्ता अपनाया। पुलिस ने भारी लाठीचार्ज या घायल किए बिना उन्हें इस बारे में समझाने की कोशिश की।'' 

मकवाना ने बताया, आत्महत्या के लिए उकसाने और जबरन वसूली करने के पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

शेख परिवार पर केस हुआ है दर्ज

28 अप्रैल को पालनपुर (पूर्व) पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हरेश सोलंकी, जिसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी, ने कहा है कि वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के इस्लाम धर्म अपनाने और उनके अलग रहने से तनाव में था। 

एक शेख परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शोख परिवार पर आरोप है कि उसने सोलंकी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपनाने या फिर 25 लाख रुपए देने के लिए मजबूर किया था।  

टॅग्स :गुजरातइस्लामPoliceIPC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना