लाइव न्यूज़ :

गुजरात में भीषण सड़क हादसाः ओवरटेक करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 10:46 IST

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब लग्ज़री बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी। पाणीगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर ‘ओवरटेक’ करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष हैं। घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वडोदरा (गुजरात), 18 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर की बहारी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के ट्रेलर (मालवहन के लिये इस्तेमाल होने वाला ट्रक) से टकराने से छह लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब लग्ज़री बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी। पाणीगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर ‘ओवरटेक’ करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’ पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष हैं। MLO, SSG अस्पताल के डॉक्टर वी.एल. तिवारी ने कहा कि 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :वडोदरागुजरातसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए