लाइव न्यूज़ :

गुजरात: जूनागढ़ में 'अवैध' दरगाह को लेकर मचा बवाल; पुलिसकर्मियों पर पथराव, उपद्रव में एक की मौत, 174 हिरासत में

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2023 10:33 IST

एक दरगाह को एक विध्वंस नोटिस दिए जाने के बाद जूनागढ़ जिले में हिंसा फैल गई। इस वारदात में पुलिस ने 174 लोगों को हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकल रात 9 बजे दरगाह के पास जमा हो गए और पुलिस पर पथराव किया। हिंसा भड़की, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को इलाके में भेजा गया।फिलहाल इलाके में शांति है

जूनागढ़:गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक दरगाह को गिराए जाने के नोटिस के बाद बवाल मच गया। दरगाह के अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर विरोध कर रही भीड़ द्वारा देर रात पथराव किया गया। इस पथराव के कारण इलाके में तनाव का माहौल हो गया।

घटनास्थल से झड़पों का तस्वीर समाने आई है जहां भीड़ द्वारा सरकारी कर्माचरियों और पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है। इस पथरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 

बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उपद्रवियों द्वारा शुक्रवार को पुलिस बल पर पथराव किया गया। इस वारदात में लिप्त पुलिस ने करीब 174 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन लोगों से मामले में पूछताछ कर रही है। 

गौरतलब है कि पत्थरबाजों ने पुलिस की गाड़ी को अपना निशाना बनाया और पथराव के साथ इसमें आग लगा दी। इस हमले में पुलिस उपाधीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।

इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शुक्रवार रात दरगाह के पास 200 से 300 लोग इकट्ठा हुए हैं और  अवैध निर्माण को हटाने आई नगर निगम की टीम और पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। 

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

जानकारी के मुताबिक, हिंसा कर रहे लोगों को काबू में करने और पथराव को रोकने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले भीड़ पर दागे। जूनागढ़ नगर निगम के अधिकारी मजेवाड़ी गेट के सामने दरगाह के बाहर विध्वंस का नोटिस लगाने पहुंचे थे।

नागरिक निकाय के नोटिस में कहा गया है कि धार्मिक संरचना अवैध रूप से बनाई गई थी। अधिकारियों ने सबूत पेश करने के लिए पांच दिनों की समय सीमा दी कि दरगाह को कानूनी तरीके से बनाया गया था अन्यथा इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा, यह कहते हुए कि प्रबंधन को इसका खर्च वहन करना होगा।

बता दें कि घटना बीती रात 9 बजे की है । जब भीड़ दरगाह के पास एकत्रित हुई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जैसे ही हिंसा भड़की, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को इलाके में भेजा गया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

टॅग्स :गुजरातजूनागढ़गुजरात सीएमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया