लाइव न्यूज़ :

‘हरामी नाला’ में बीएसएफ के गश्ती दल ने दो पाकिस्तानी नौका बरामद किया

By भाषा | Updated: August 24, 2019 20:40 IST

अधिकारी ने कहा, ‘‘शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बीएसएफ के गश्ती दल ने ‘हरामी नाला’ क्षेत्र में एकल इंजन वाली मछली पकड़ने की दोनों नौकाओं को जब्त कर लिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि क्षेत्र से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ, फिर भी गहन तलाशी अभियान जारी है।‘हरामी नाला’ सरक्रीक क्षेत्र में स्थित एक निष्क्रिय संकरा जलमार्ग है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को गुजरात के कच्छ जिले के निकट भारत-पाक सीमा के पास स्थित ‘हरामी नाला’ क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली दो परित्यक्त पाकिस्तानी नौकाओं को बरामद किया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘हरामी नाला’ में एकल इंजल वाली दो पाकिस्तानी नौकाएं मिलने के बाद गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन इलाके से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा, ‘‘शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बीएसएफ के गश्ती दल ने ‘हरामी नाला’ क्षेत्र में एकल इंजन वाली मछली पकड़ने की दोनों नौकाओं को जब्त कर लिया।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्र से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ, फिर भी गहन तलाशी अभियान जारी है। ‘हरामी नाला’ सरक्रीक क्षेत्र में स्थित एक निष्क्रिय संकरा जलमार्ग है, जहां से बीएसएफ के पाकिस्तानी मछुआरों या परित्यक्त नौकाओं को पकड़ने की रिपोर्ट सामने आती है। इस साल मई में बीएसएफ ने इस क्षेत्र से मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका को जब्त किया था जबकि नौका पर सवार मछुआरे वहां से भागने में सफल रहे थे। 

टॅग्स :गुजरातपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत