लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रोडशो के दौरान तैनात रहेंगे 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी

By भाषा | Updated: February 15, 2020 20:10 IST

ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी एक साथ करीब 22 किलोमीटर लंबा रोडशो करेंगे, जोकि अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुरू होकर साबरमती आश्रम और इंदिरा ब्रिज होते हुए मोटेरा स्टेडियम तक जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपटेल ने कहा कि एनएसजी की एंटी स्नाइपर टीम भी रूट पर तैनात रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खोजी और बम निरोधक दस्ते पहले से ही पूरे रूट की पड़ताल में जुटे हैं।उन्होंने कहा कि होटलों में ठहरे नए मेहमानों की जानकारी जांचने के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 फरवरी को यहां होने वाले रोडशो में 25 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे ट्रम्प अहमदाबाद में एक रोडशो में शिरकत करेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे।

उनका मोटेरा में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के उदघाट्न का कार्यक्रम भी निर्धारित है। पुलिस उपायुक्त (नियंत्रण कक्ष) विजय पटेल ने कहा कि 65 सहायक आयुक्त, 200 निरीक्षक और 800 उपनिरीक्षकों समेत करीब 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी शहर के रणनीतिक स्थानों पर तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी खुफिया विभाग, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी एक साथ करीब 22 किलोमीटर लंबा रोडशो करेंगे, जोकि अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुरू होकर साबरमती आश्रम और इंदिरा ब्रिज होते हुए मोटेरा स्टेडियम तक जाएगा। पटेल ने कहा कि एनएसजी की एंटी स्नाइपर टीम भी रूट पर तैनात रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खोजी और बम निरोधक दस्ते पहले से ही पूरे रूट की पड़ताल में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि होटलों में ठहरे नए मेहमानों की जानकारी जांचने के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है, खासतौर पर विदेश से आए लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। व्यक्तिगत तौर पर न्यौता दिए गए करीब 1.10 लाख मेहमान स्टेडियम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इन मेहमानों की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील