लाइव न्यूज़ :

गुजरात: एक ही परिवार के तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत, दो लापता

By भाषा | Updated: September 1, 2021 14:54 IST

Open in App

गुजरात के सूरत जिले में एक नदी में नहाते समय डूब जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक नवविवाहित जोड़ा अब भी लापता है। महुवा थाने के उप निरीक्षक बीएस गामित ने बताया कि घटना महुवा तालुका के कुमकोटर गांव में मंगलवार शाम हुई, जब एक ही परिवार के 10 लोग एक दरगाह गए थे। दरगाह जाने के बाद परिवार के पांच व्यस्क और कुछ बच्चे नजदीक ही अंबिका नदी में नहाने चले गए। तभी नवविवाहित पुरुष डूबने लगा, तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद नदी में ही मौजूद उसकी पत्नी और अन्य तीन महिलाएं उसे बचाने की लिए आगे बढ़ीं तो वे भी डूब गईं। इस बीच, नदी के तट पर मौजूद एक व्यस्क ने दौड़कर बच्चों को बचा लिया जबकि एक पुरुष और चार महिलाएं डूब गईं। अग्निशमन विभाग के एक दल ने मौके पर पहुंच मंगलवार को दो शवों और बुधवार को एक शव को नदी से निकाला। नवविवाहित जोड़ा अब भी लापता है। ये परिवार सूरत शहर का रहने वाला हैं। अधिकारी ने बताया कि नदी में पहले भी ऐसे ही लोगों के डूबने कुछ घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नदी में न जाने की चेतावनी देने के लिए जगह-जगह लगे बोर्ड और अवरोधकों के बावजूद, लोग कई बार पानी में तैरने के लिए चले जाते हैं और अपनी जान को जोखिम में डालते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष