लाइव न्यूज़ :

गुजरात: खेड़ा जिले में गरबा स्थल पर हुआ हमला, लोगों पर फेंके गए पत्थर, होमगार्ड समेत छह लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2022 10:00 IST

खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने कहा, “आरिफ और जहीर नामक दो लोगों के नेतृत्व में एक समूह नवरात्रि गरबा स्थल में घुस गया और हंगामा करने लगा। उन्होंने पथराव भी किया।''

Open in App
ठळक मुद्देएक समूह सोमवार रात नवरात्रि गरबा स्थल में घुस गया और हंगामा करने लगा और बाद में पथराव भी किया।6 घायलों में घटनास्थल पर तैनात एक होमगार्ड शामिल है

खेड़ाः गुजरात के खेड़ा जिले में कुछ लोग जबरन एक गरबा स्थल पर घुस गए और वहां हमला किया जिससे कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात हुई इस घटना के बाद मातर तहसील के उंधेला गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने कहा, “आरिफ और जहीर नामक दो लोगों के नेतृत्व में एक समूह नवरात्रि गरबा स्थल में घुस गया और हंगामा करने लगा। उन्होंने पथराव भी किया।” उन्होंने कहा, “छह लोग घायल हो गए। हमने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।”

उन्होंने कहा कि घायलों में घटनास्थल पर तैनात एक होमगार्ड शामिल है। गढ़िया ने कहा कि गांव के चौक पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया था और वहां पथराव की सूचना मिली थी। खेड़ के डीएसपी ने कहा कि सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ दिन पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुजरात के एक गरबा पंडाल में मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की थी।  5 दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सिंधु भवन रोड पर एक गरबा पंडाल में चार मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :गुजरातनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए