लाइव न्यूज़ :

गुजरात : शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:26 IST

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में जारी विकास कार्यों की रविवार को समीक्षा की। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शाह ने अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों एवं नेताओं के साथ ही अपने लोकसभा क्षेत्र में स्थित अहमदाबाद के चार विधानसभा सीटों के विधायकों से भी मुलाकात की और शहर में स्थित झीलों के सौंदर्यीकरण पर बल दिया। अधिकारियों ने शाह को बताया कि नारनपुरा, साबरमती, घटोलदिया और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में करीब 87 फीसदी लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लग गई है।विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि इन चारों इलाकों मे 3.44 लाख पौधे लगाए गए हैं। यह अभियान उनके पिछले दौरे के दौरान शुरू किया गया था। मंत्री को यह भी बताया गया कि 2019- 20 और 2020- 21 में 768.20 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए, जबकि 2021-22 में 2873.44 करोड़ रुपये की 186 परियोजनाएं प्रगति पर हैं और 1801.68 करोड़ रुपये की 168 अन्य परियोजनाओं की योजना बनाई गई है। शाह ने नारनपुरा खेल परिसर, गांधी आश्रम विकास परियोजना, पल्लव-प्रगतिनगर फ्लाईओवर, सिंधु भवन के पास निर्माणाधीन बहुस्तरीय पार्किंग, जसपुर में 200 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र, सिम्स अस्पताल ,चार लेन के ओवरब्रिज एवं अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की। शाह ने शनिवार को अहमदाबाद के जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"