लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मां और कॉन्टेबल, दोनों का फर्ज एक साथ निभा रही पुलिसकर्मी, बताई यह वजह

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 23, 2020 15:40 IST

संगीता ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''यह कठिन है लेकिन एक मां और एक कांस्टेबल के दोनों कर्तव्यों को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। उसकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए मुझे उसे लाना अपने साथ लाना और दूध पिलाना पड़ता है।''

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अहमदाबाद में एक महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चे के साथ ड्यूटी निभा रही है।लिसकर्मी पुलिस कॉन्सटेबल संगीता परमेर का बेटा अभी एक वर्ष का ही है।

गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चे के साथ ड्यूटी निभा रही है। पुलिसकर्मी पुलिस कॉन्सटेबल संगीता परमेर का बेटा अभी एक वर्ष का ही है।

संगीता ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''यह कठिन है लेकिन एक मां और एक कांस्टेबल के दोनों कर्तव्यों को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। उसकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए मुझे उसे लाना अपने साथ लाना और दूध पिलाना पड़ता है।''

संगीता की खबर सामने आने के बाद उनके हौसले की तारीफ हो रही है। ट्विटर पर उन्हें तारीफ में कसीदे लिखे जा रहे हैं।

श्वेता नाम की यूजर ने ट्वीट में लिखा, ''यह वास्तविक महिला सशक्तिकरण है, उन्हें और शक्ति मिले।''

एक यूजर ने इसी बहाने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर तंज कसा। यूजर ने लिखा, ''और यहां दिल्ली की महिलाओं विरोध प्रदर्शन के नाम पर बच्चों को बलिदान कर रही हैं।''

विशाल नाम के यूजर ने लिखा, ''नारी शक्ति, मां को सलाम।''

संगीता नाम की एक यूजर ने लिखा, ''सरकार को मां बनने वाली कर्मचारियों के लिए गंभीरता से कुछ करना चाहिए। मुझे अपनी बैंक की सरकारी नौकरी छोड़नी पड़ेगी क्योंकि काम पर होने की वजह से मेरे बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं होगा। सरकार को कार्यालय में क्रेच (शिशु-गृह) सुविधा खोलनी चाहिए।''

टॅग्स :गुजरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया