लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव में जीत के बाद जुलूस में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दी यह सफाई

By आजाद खान | Updated: December 23, 2021 20:28 IST

कच्छ के अंजार तालुका के दुधई गांव में कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की और इसे गलत बताया। वीडियो को गलत तरीके से पेश करने की पुष्टी खुद रीनाबेन के पति ने भी की है।

भारत:गुजरात के कच्छ से कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने के बाद इस मामले में एक नया मोड़ आया है। बता दें कि यह नारे कच्छ के अंजार तालुका के दुधई गांव में एक चुनावी विजय जुलूस के दौरान लगे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि जुलूस के दौरान लगाए गए नारे को गलत तरीके से पेश किया गया है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया की कुछ लोगों ने वीडियो को यह कहकर वायरल कर दिया कि इसमें देश विरोधी नारे लगे हैं। पुलिस ने अपने स्तर पर इसकी जांच कर इसकी पुष्टी की है।

क्या है पूरा मामला

गुजरात में मंगलवार को कुल 8686 ग्राम पंचायतों के चुनावी नतीजों का एलान हुआ है। इस चुनाव में दुधई गांव के रीनाबेन रंगूभाई कोठीवार करीब 1026 वोटों से विजयी हुई हैं। इसके बाद रीनाबेन के समर्थकों ने जीत की खुशी मनाने के लिए बाहर निकल गए और जुलूस निकालने लगे। वहां मौजूद समर्थकों ने जुलूस के दौरान "राधुभाई जिंदाबाद" के नारे लगाए जिसे कुछ लोगों ने यह कहकर वीडियो वायरल कर दिया कि इस जुलूस में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे हैं। हालांकि इस नारे का कोई वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है। 

पुलिस ने नारे लगने की बात को गलत बताया

मामले में बयान देते हुए पूर्वी कच्छ के एसपी मयूर पाटिल ने बताया जुलूस के वीडियो को गलत रुप से पेश किया गया है। उनका मानना है कि उस जुलूस में इस तरह के कोई नारा नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस ने रीनाबेन रंगूभाई कोठीवार के पति रघु भाई कोठीवाड़ से भी पूछताछ की है। उन्होंने नारे के लगने को गलत बताया और वीडियो को गलत तरीके से पेश करने वालों का भी पता लगाने की बात कही है। 

टॅग्स :भारतगुजरातपंचायत चुनाववायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू