लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अरावली जिले में 3 ट्रकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की गई जान 2 हुए घायल, मौके पर दमकल गाड़ियां तैनात, बचाव कार्य जारी

By आजाद खान | Updated: May 21, 2022 16:16 IST

गैरतलब है कि अरावली के कलेक्टर नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मामले की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अरावली जिले में तीन ट्रकों के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। इस टक्कर में दो लोगों की जान चली गई है और दो लोग घायल भी हुए हैं। आज इतनी तेज लगी है कि दमकलकर्मी को बचाव कार्य में काफी दिक्कतें हो रही है।

गांधीनगर: गुजरात के अरावली जिले के मोडासा-धनसूरा मार्ग पर तीन ट्रकों के बीच टक्कर हो गई है। इस टक्कर में दो लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से दो लोगों की लाशे निकाली गई हैस वहीं दो और लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरावली के कलेक्टर नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मामले की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, इस टक्कर में आग इतनी तेज लगी है कि दमकलकर्मी को बचाव कार्य में काफी परेशानी हो रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे तीन ट्रक में आग लगी है। साथ ही वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि आग को बुझाने में दमकलकर्मी लगे हुए हैं और इस पूरे मन्जर को वहां मौजूद लोग देख रहे हैं। वीडियो को देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयानक लगी है। यह टक्कर और आग कैसे लगी, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। 

अभी भी 5 लोगों के फंसे होने की आशंका

बताया जा रहा है कि इन ट्रकों में पांच और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अगर सही समय पर दमकलकर्मी नहीं आते तो बहुत देर हो सकती है। यही नहीं जिन लोगों को बचाया गया है, उन्हें भी बचाने में उन्हें परेशानी हो सकती थी।  

टॅग्स :गुजरातसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीRoad TransportPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील