लाइव न्यूज़ :

पूर्व IPS संजीव भट्ट के खिलाफ व्यक्ति ने लगाया धोखाधड़ी के जरिये पैसे जुटाने का आरोप, अदालत ने दिया जांच का आदेश

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:10 IST

पूर्व पुलिस अधिकारी को 1990 में हिरासत में हुई मौत के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। अदालत ने शाहीबाग पुलिस थाने के निरीक्षक को मामले की जांच करने तथा तीन महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी शिकायत में, सोलंकी ने कहा कि भट्ट दूसरों के माध्यम से मुकदमा लड़ने और अपने घर के पुननिर्माण के लिए पैसे जुटा रहे थे । उनके घर को हाल ही में नगर निकाय के अधिकारियों ने गिरा दिया था।

यहां की एक मेट्रोपोलिटन अदालत ने गांधीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति की धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत पर मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी संजीव भट्ट के खिलाफ पुलिस जांच के आदेश दिये। भट्ट हिरासत में मौत के मामले में फिलहाल आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।अमित सोलंकी नामक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि भट्ट ने सोशल मीडिया पर ‘इंडियन फाइट फॉर जस्टिस’ अभियान के तहत लोगों को धोखा देकर एक करोड़ 50 लाख रुपये जुटाये थे, जो काला धन को सफेद बनाने का एक प्रयास था । मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ए वाई दवे ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत मामले में जांच के आदेश दिये हैं ।इस जांच का मकसद यह पता लगाना है कि सोलंकी की शिकायत पर प्रथम दृष्टया मामला बनता है अथवा नहीं। अदालत ने शाहीबाग पुलिस थाने के निरीक्षक को मामले की जांच करने तथा तीन महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।अपनी शिकायत में, सोलंकी ने कहा कि भट्ट दूसरों के माध्यम से मुकदमा लड़ने और अपने घर के पुननिर्माण के लिए पैसे जुटा रहे थे । उनके घर को हाल ही में नगर निकाय के अधिकारियों ने गिरा दिया था। सोलंकी ने दावा किया कि अब तक 26 लाख रुपये जुटा लिये गए हैं। सोलंकी ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उसने भट्ट को एक ईमानदार अधिकारी मानते हुए 11 हजार रुपये दिये थे।सोलंकी ने अदालत से मांग की है कि वह पुलिस को धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) तथा 420 (धोखाधड़ी) के तहत भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दे। पूर्व पुलिस अधिकारी को 1990 में हिरासत में हुई मौत के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया