लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः गुजरात में मुद्दे गौंण, प्रश्न एक ही प्रधानमंत्री कौन?

By महेश खरे | Updated: May 8, 2019 08:31 IST

2014 के चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, इसलिए कांग्रेस के पास खोने के नाम पर कुछ भी नहीं है. मतदाता का जो मूड है वह भी बदला हुआ है. इसका लाभ कांग्रेस को मिलना तय माना जा रहा है.

Open in App

गुजरात की 26 सीटों पर लोकसभा चुनाव में एक ही मुद्दा और एक ही सवाल केंद्र में है और वह है अगला प्रधानमंत्री कौन? भाजपा तो पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर ही मैदान में है, कांग्रेस ने भी राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के नाम पर वोट मांगे हैं. बीते 2014 के चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, इसलिए कांग्रेस के पास खोने के नाम पर कुछ भी नहीं है. मतदाता का जो मूड है वह भी बदला हुआ है. इसका लाभ कांग्रेस को मिलना तय माना जा रहा है.पिछले लोकसभा चुनाव में वोट शेयर का अंतर काफी था जो विधानसभा चुनाव में घट कर कम हो गया था. कई सीटों पर तो जीत-हार का अंतर 7 से 10 फीसदी का रह गया है. ऐसी लगभग 13 सीटें हैं जिनमें कांग्रेस ने उम्मीद लगा रखी है.भाजपा के ही सुर बदले भाजपा जो मिशन 26 को लेकर चुनाव मैदान में उतरी थी, अब वाररूम में जीताऊ सीटों पर मंथन के बाद उसके सुर में बदलाव आया है. हालांकि भाजपा नेता सभी सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन बहुत कुरेदने पर यह भी कहने लगे हैं कि उन्हें कम से कम 24 सीट तो मिलना तय हैं. यानि 2014 और 2019 की सोच में थोड़ा फर्क आया है. इस हिसाब से कांग्रेस ज्यादा नहीं तो 6 से 8 सीटें जीतने के भरोसे के साथ है.चुनाव मोदी वर्सेस राहुल गुजरात की जमीन पर लोकसभा का चुनाव नरेंद्र मोदी वर्सेस राहुल गांधी के रूप में लड़ा जा रहा है. हालांकि महगठबंधन के साथ चुनाव बाद तालमेल की संभावनाओं को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने अपना पीएम केंडिडेट घोषित नहीं किया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि चुनाव बाद अगर महागठबंधन को सरकार बनाने लायक बहुमत मिलता है तो सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ही होगी और कांग्रेस के नेता राहुल ही होंगे. इसीलिए कांग्रेस भी राहुल के भरोसे ही है. कांग्रेस अध्यक्ष ने भी इस बार प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. उनके मुद्दे भी जनता को आकर्षित करते नजर आ रहे हैं.विकास से ज्यादा फोकस राष्ट्रवाद पर भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर ज्यादा फोकस करते हुए विकास की चर्चा पर जोर कम ही दिया. मध्य प्रदेश में मुरैना की चुनावी सभा में भाजपा प्रमुख अमित शाह ने तो यह साफ शब्दों में कह भी दिया कि विकास से जरूरी राष्ट्रवाद और सुरक्षा है लेकिन राहुल किसान, महंगाई, बेरोजगारी और 72 हजार वाली न्याय योजना पर ही फोकस कर रहे हैं. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील