लाइव न्यूज़ :

गुजरात : कोविड देखभाल केंद्र में आग लगी, 61 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 09:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 मई गुजरात के भावनगर में कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किए गए एक होटल में बुधवार तड़के आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि “मामूली आग लगने और धुआं उठने के बाद” कोरोना वायरस के कुल 61 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के वक्त अस्पताल में 68 मरीज थे। साथ ही बताया कि शेष सात मरीजों को भी जल्द ही स्थानांतरित किया जाएगा।

राज्य की राजधानी से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल को एक निजी अस्पताल ने कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किया था।

अधिकारी ने बताया कि आग मामूली थी और इसपर तत्काल काबू पा लिया गया।

भावनगर दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी भरत कनाड़ा ने बताया कि “जेनरेशन एक्स होटल’’ केंद्र के तीसरे तल पर धुआं भर गया था, इसी तल पर मरीजों को रखा गया था।

उन्होंने बताया, “मध्यरात्रि के कुछ देर बाद टीवी में चिंगारी उठने के बाद यह आग लगी। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया लेकिन तीन मंजिला होटल के सबसे ऊपरी मंजिल पर अत्यधिक धुआं भरने से मरीजों को वहां रखना मुश्किल हो गया था।”

अधिकारी ने बताया, “एहतियात के तौर पर 61 मरीजों को दमकल कर्मियों की मदद से अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। शेष सात को भी जल्द ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा।”

भावनगर जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने कहा कि अस्पताल में मौजूद सभी 68 कोरोना वायरस मरीज सुरक्षित हैं और “मामूली आग” पर तत्काल काबू कर लिया गया।

गौरतलब है कि एक मई को राज्य के भरुच स्थित चार मंजिला वेल्फेयर अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 16 मरीजों और दो नर्सों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?