लाइव न्यूज़ :

गुजरात : कोविड देखभाल केंद्र में आग लगी, 61 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:23 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 मई गुजरात के भावनगर में कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किए गए एक होटल में बुधवार तड़के आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि “मामूली आग लगने और धुआं उठने के बाद” कोरोना वायरस के कुल 61 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के वक्त अस्पताल में 68 मरीज थे। साथ ही बताया कि शेष सात मरीजों को भी जल्द ही स्थानांतरित किया जाएगा।

राज्य की राजधानी से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल को एक निजी अस्पताल ने कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किया था।

अधिकारी ने बताया कि आग मामूली थी और इसपर तत्काल काबू पा लिया गया।

भावनगर दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भरत कनाड़ा ने बताया कि “जेनरेशन एक्स होटल’’ केंद्र के तीसरे तल पर धुआं भर गया था, इसी तल पर मरीजों को रखा गया था।

उन्होंने बताया, “मध्यरात्रि के कुछ देर बाद टीवी में चिंगारी उठने के बाद यह आग लगी। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया लेकिन तीन मंजिला होटल के सबसे ऊपरी मंजिल पर अत्यधिक धुआं भरने से मरीजों को वहां रखना मुश्किल हो गया था।”

अधिकारी ने बताया, “एहतियात के तौर पर 61 मरीजों को दमकल कर्मियों की मदद से अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। शेष सात को भी जल्द ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा।”

भावनगर के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने कहा कि अस्पताल में मौजूद सभी 68 कोरोना वायरस मरीज सुरक्षित हैं और “मामूली आग” पर तत्काल काबू कर लिया गया।

गौरतलब है कि एक मई को राज्य के भरुच स्थित चार मंजिला वेल्फेयर अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 16 मरीजों और दो नर्सों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर