लाइव न्यूज़ :

गुजरात उच्च न्यायालय ने प्रंजॉय गुहा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निलंबित किया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 जनवरी गुजरात उच्च न्यायालय ने वरिष्ठ पत्रकार प्रंजॉय गुहा ठाकुरता के खिलाफ जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट को निलंबित कर दिया है और उन्हें मानहानि मामले में सुनवाई की अगली तारीख पर निर्धारित अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है। यह मामला अदानी समूह की ओर से दायर किया गया है। गुहा के वकील ने यह जानकारी दी।

वकील आनंद याज्ञनिक ने कहा कि गुहा द्वारा महामारी के चलते पेशी से छूट का आवेदन खारिज होने के बाद सुनवाई की तारीख पर अदालत के समक्ष पेश नहीं होने के कारण शिकायतकर्ता अदानी पावर लिमिटेड के आवेदन पर 19 जनवरी को यह गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने वारंट निलंबित करते हुए नोटिस जारी किए।

इसके मुताबिक, न्यायालय ने गुहा को मामले की सुनवाई की अगली तारीख पर गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा की अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

साथ ही वरिष्ठ पत्रकार को हलफनामा दायर करने को भी निर्देश दिया कि जब भी अदालत को उनकी उपस्थिति की आवश्यकता होगी, वह मौजूद रहेंगे।

याज्ञनिक ने कहा कि उच्च न्यायालय के समक्ष अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।

अदानी समूह ने गुहा के जून 2017 के एक लेख के बाद मानहानि वाद दायर किया था, जिसमें समूह को सरकार से 500 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त होने का आरोप लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर