लाइव न्यूज़ :

गुजरात को मिली कोविड-19 टीके की 15 लाख खुराक की नई खेप

By भाषा | Updated: April 9, 2021 01:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ अप्रैल गुजरात के कुछ हिस्सों में कोविड-19 टीके की कमी की शिकायतों के बीच राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र से टीके की 15 लाख नई खुराक प्राप्त हुई है।

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि बुधवार को नई खेप प्राप्त हुई और राज्य सरकार अगली खेप के लिए केंद्र सरकार से बातचीत कर रही है।

पटेल ने संवाददाताओं से कहा, “केंद्र ने कोरोना वायरस टीके की 15 लाख नई खेप कल ही भेजी है। जरूरत के हिसाब से इसे विभिन्न जिलों में वितरित किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “यह नई खेप चार दिन चलेगी। अब किसी को भी टीके की कमी के कारण वापस नहीं लौटाया जाएगा।” गुजरात में प्रतिदिन औसतन 1.7 लाख लाभार्थियों को टीका दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई