लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अहमदाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग, अब तक 100 मरीजों को सुरक्षित बचाया गया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 30, 2023 10:01 IST

गुजरात के अहमदाबाद शहर में रविवार की तड़के एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, 100 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अहमदाबाद शहर में रविवार की तड़के एक अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग दमकल कर्मियों ने आग की लपटों में से 100 मरीजों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाला दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगी हैं लेकिन अब भी आग की लपटें धधक रही हैं

अहमदाबाद:गुजरात के अहमदाबाद शहर में रविवार की तड़के एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद फायरकर्मियों ने एहतियात के तौर पर लगभग 100 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं और जबरदस्त आग की लपटें अब भी धधक रही हैं। 

इस संबंध में साहिबबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के साहिबबाग इलाके में स्थित राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने फौैरन घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक एमडी चंपावत ने कहा, "अग्निशमन दल आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं। अस्पताल के बेसमेंट जहां आग लगी थी, वहां से धुआं निकल रहा है।"

उन्होंने कहा, "एहतियात के तौर पर अस्पताल की बहुमंजिला इमारत से अभी तक लगभग 100 मरीजों को निकाला गया है। राहत एवं बचाव कार्य बेहद तेजी से चल रहा है।"

घटना के संबंध में फायर अधिकारियों ने कहा कि आग बुझने के बाद ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सकता है। वहीं अहमदाबाद जिला प्रशासन ने बताया कि हादसे का शिकार हुए अस्पताल का संचालन एक धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। फायर कर्मियों के साथ मौके पर जिले के आला अधिकारी मौजूद हैं और बचाव कार्यो की  निगरानी कर रहे हैं।

टॅग्स :आगअहमदाबादगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप