लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव से पहले पूर्व सीएम के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला भाजपा छोड़कर फिर कांग्रेस में हुए शामिल, घर वापसी के बाद बीजेपी पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: October 28, 2022 16:05 IST

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने स्टेट यूनिट के कार्यालय में महेंद्र सिंह वाघेला का पार्टी में स्वागत किया। घर वापसी के बाद महेंद्र वाघेला ने कहा कि मैं नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहता हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे महेंद्र साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर पिता के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।महेंद्र वाघेला ने कहा कि मैं नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा, मैं कभी भी बीजेपी में सहज नहीं था हालांकि मैं भाजपा में शामिल हो गया था।

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव से पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। गौरतलब है कि गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है। महेंद्र साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर पिता के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। उस समय वह बयाद के विधायक थे।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने स्टेट यूनिट के कार्यालय में महेंद्र सिंह वाघेला का पार्टी में स्वागत किया। घर वापसी के बाद महेंद्र वाघेला ने कहा कि मैं नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा, मैं कभी भी बीजेपी में सहज नहीं था। हालांकि मैं भाजपा में शामिल हो गया था।

बकौल महेंंद्र- पिछले पांच वर्षों में मैंने कभी भी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। अब मैं कांग्रेस में वापस आ गया हूं, और पार्टी के लिए काम करूंगा। वाघेला ने कहा कि न तो कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिबद्धता थी, न ही उन्होंने कोई मांग की है। महेंद्र सिंह वाघेला ने कहा कि जो भी कार्य सौंपा जाएगा उसे प्रसन्नता पूर्वक करेंगे। इस दौरान कहा कि उन्होंने लगभग 27 वर्षो तक कांग्रेस और पार्टी के नेताओं के लिए काम किया है और एक बार फिर उनके साथ अच्छा काम करेंगे।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह वाघेला के पिता शंकर सिंह वाघेला ने पिछले दिनों कहा था कि राज्य विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी कहें तो वह पार्टी में फिर से शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस में वापसी के संकेत से जुड़े अपने एक हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर 82 वर्षीय वाघेला ने कहा था- ‘‘मैंने कहा कि अगर पार्टी, सोनिया जी और राहुल जी को दिलचस्पी है, तो फिर बात होगी। मैंने अपनी इच्छा के तौर पर यह बात कही। अगर वो मिलते हैं, तो बात होगी कि उनके मन में क्या है और मैं क्या कहना चाहता हूं।’’

टॅग्स :गुजरातShankar Singhकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो