लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनावः रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने जामनगर नॉर्थ सीट से भरा पर्चा, जानें क्रिकेटर ने क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2022 14:52 IST

Gujarat Election: रवींद्र जडेजा ने कहा कि यह उनका (रिवाबा जडेजा) विधायक उम्मीदवार के रूप में पहली बार है और वह बहुत कुछ सीखेंगी। मुझे उम्मीद है कि वह इसमें आगे बढ़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा को मैदान में उतारा है।मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा को टिकट नहीं दिया है। कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा।

अहमदाबादः टीम इंडिया आलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने जामनगर नॉर्थ सीट से पर्चा भर दिया है। भाजपा ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए जामनगर उत्तर से रिवाबा को मैदान में उतारा है, जिन्हें राजनीति या चुनाव लड़ने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है।

रवींद्र जडेजा ने कहा कि यह उनका (रिवाबा जडेजा) विधायक उम्मीदवार के रूप में पहली बार है और वह बहुत कुछ सीखेंगी। मुझे उम्मीद है कि वह इसमें आगे बढ़ेंगी। वह मदद करने वाली प्रकृति की हैं और हमेशा लोगों की मदद करना चाहती हैं और इसलिए राजनीति में शामिल हुईं। वह लोगों के लिए काम करने के लिए पीएम मोदी के रास्ते पर चलना चाहती हैं।

सत्तारूढ़ दल ने इस सीट से मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा को टिकट नहीं दिया है। कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा। एक दिसंबर को पहले चरण और पांच दिसंबर के दूसरे चरण के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPरवींंद्र जडेजाटीम इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत