लाइव न्यूज़ :

गुजरात में आज रैलियों का रेला: पीएम नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां, राहुल गांधी भी उतरेंगे रण में, केजरीवाल का रोड शो

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2022 10:16 IST

गुजरात में आज कई बड़ी चुनावी रैलियां होने वाली हैं। पीएम नरेंद्र मोदी तीन चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर राहुल गांधी भी गुजरात के रण में आज उतरेंगे। अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी की तीन चुनावी रैली, राहुल गांधी दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित।इस चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी आज पहली बार गुजरात में होंगे।अरविंद केजरीवाल अमरेली में रोड शो करने वाले हैं, इसे पाटीदारों का गढ़ माना जाता है।

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव में दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। इसके साथ ही सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार अब जोरों पर है। पिछले दो दशक से ज्यादा समय से गुजरात में सत्ता पर बैठी भाजपा इस बार भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कांग्रेस ने भी जोर लगाना शुरू कर दिया। इन सबके बीच गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने भी जता दिया है कि वह इस लड़ाई में पीछे नहीं है।

गुजरात में आज बड़े नेताओं की रैलियां

गुजरात में आज चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी तो मौजूद होंगे ही, साथ ही राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल भी राज्य में होंगे। मोदी अपने गुजरात दौरे के तीसरे दिन आज यानी सोमवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज सुरेंद्रनगर जिले के ध्रांगध्रा, भरुच जिले के जम्बूसर और नवसारी शहर में चुनाव प्रचार के लिए आयोजित भाजपा की रैलियों को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री ने रविवार को गुजरात के वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाद में चार जनसभाओं को संबोधित किया था। उन्होंने बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ के तहत कई कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने शनिवार को वलसाड में एक रोड शो से की थी।  

अमित शाह की गुजरात में रैलियां

अमित शाह भी आज गुजरात में कई रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। वे द्वारिका के खंभालिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह वही इलाका है जहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी चुनाव मैदान में हैं। अमित शाह इसके अलावा आज कोडिनार, मालिया और भुज में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी की गुजरात में आज दो जनसभाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गांधी का पिछले ढाई महीने में गुजरात का यह दूसरा दौरा होगा। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए वह पहली बार यहां आएंगे। पार्टी की ओर से साझा किए कार्यक्रम के अनुसार, वह सूरत जिले के महुवा और राजकोट शहर में रैलियों को संबोधित करेंगे। गांधी इन दिनों कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जो कांग्रेस की एक जनसंपर्क पहल है। 

यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को की गई थी। वह पिछली बार पांच सितंबर को गुजरात आए थे, जब उन्होंने अहमदाबाद में बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया था। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी। 

केजरीवाल दिखाएंगे दम

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज भी रोड शो करेंगे। केजरीवाल अमरेली में रोड शो करने वाले हैं। इसे पाटीदारों का गढ़ माना जाता है। 'आप' से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह भी गुजरात में हैं। ये नेता अलग-अलग इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

इससे पहले गुजरात में रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोडशो के दौरान कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगाये थे। पंचमहाल जिले के हालोल में शाम को यह घटना घटी, जब केजरीवाल रोडशो को संबोधित कर रहे थे। इस पर केजरीवाल ने कहा कि वे जिस किसी के पक्ष में नारा लगाना चाहते हैं, लगायें, लेकिन वही उनके बच्चों के लिए विद्यालय बनाएंगे एवं मुफ्त बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि ‘आप’ मोदी के पक्ष में नारे लगा रहे इन लोगों का एक दिन दिल जीतेगी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीराहुल गांधीअरविंद केजरीवालअमित शाहयोगी आदित्यनाथआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार