लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: बीजेपी ने अब तक 166 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पूर्व कुलपति महेंद्र पडालिया को टिकट, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2022 16:29 IST

Gujarat Election 2022: भाजपा ने कुल मिलाकर, अब तक 166 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं क्योंकि पार्टी ने 9 नवंबर को 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण के लिए उम्मीदवार 14 नवंबर तक नामांकन पत्र भर सकते हैं।गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। डेडियापाड़ा (सु) सीट से हितेश वसावा और चोर्यासी सीट से संदीप देसाई को मैदान में उतारा है।

Gujarat Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में छह और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके साथ, सत्तारूढ़ दल भाजपा कुल 182 सीटों में से उन सभी 89 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है जिन पर दो चरण के इस चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

भाजपा ने कुल मिलाकर, अब तक 166 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं क्योंकि पार्टी ने 9 नवंबर को 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए उम्मीदवार 14 नवंबर तक नामांकन पत्र भर सकते हैं।

भाजपा की दूसरी सूची के अनुसार, पार्टी ने भावनगर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से विभावरीबेन दवे के बजाय सेजल पंड्या को मैदान में उतारा है। धोराजी सीट से पार्टी ने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति महेंद्र पडालिया को टिकट दिया है। पार्टी ने खंभालिया सीट से मुलु बेरा, कुटियाना से ढेलिबेन ओडेदरा, डेडियापाड़ा (सु) सीट से हितेश वसावा और चोर्यासी सीट से संदीप देसाई को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos