लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2022: भाजपा की सूची में बड़े चेहरे नदारद, केवल मोदी के नाम और काम पर लड़ेगी चुनाव

By शरद गुप्ता | Updated: November 10, 2022 19:42 IST

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य, पूर्व गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा, पूर्व वित्त मंत्री सौरभ पटेल आदि के टिकट काट दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने पिछले चुनाव में उतारे 182 उम्मीदवारों में से अभी तक 84 के टिकट काट दिए हैं इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य के नाम शामिलभाजपा द्वारा एक तिहाई टिकट पहली बार चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को दिए गए

भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को घोषित 160 उम्मीदवारों की सूची उसकी आगामी राजनीति का संकेत है। चुनाव में विजय के लिए उम्मीदवार का चेहरा महत्वपूर्ण नहीं है। नगर निगम से लेकर लोकसभा तक हर चुनाव में विजय के लिए भाजपा को केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा चाहिए।

पिछले वर्ष विजय रुपाणी की जगह पहली बार चुने गए भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के साथ उनके मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरों को लाया जाना एक शुरुआत भर थी। उसी क्रम में पार्टी ने पिछले चुनाव में उतारे 182 उम्मीदवारों में से अभी तक 84 के टिकट काट दिए हैं 

इनमें 38 वर्तमान विधायक हैं जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य, पूर्व गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा, पूर्व वित्त मंत्री सौरभ पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरसी फालदू, पूर्व विधि एवं शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा के अलावा राजेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप परमार सहित पांच वर्तमान मंत्रियों के टिकट काट दिए गए हैं। मजे की बात यह है कि इनमें से अधिकतर ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष विहार पाटिल को खुद पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने का आग्रह किया था।

भाजपा द्वारा एक तिहाई टिकट पहली बार चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को दिए गए हैं। इससे पूर्व वर्तमान विधायकों से उपजी नाराजगी को भी खत्म करने में पार्टी को मदद मिलेगी। चूंकि गुजरात में भाजपा पिछले 25 वर्षों से सत्ता में है इसलिए उसे जीतने के लिए नए चेहरों की जरूरत पढ़ रही है। 

केवल जीतने की क्षमता

पार्टी के एक केंद्रीय पदाधिकारी के अनुसार उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय इकाई की राय के अलावा उनके जीतने की क्षमता ही सबसे बड़ा कारण रहा। इसीलिए कांग्रेस से दल बदल कर हाय प्रद्युमन सिंह जडेजा, अश्वनी कोतवाल, हर्षद रिबाडिया, कुंवर जी बावरिया, जीतू चौधरी, जवाहर चावड़ा, भागा बराड़ और राजेंद्र सिंह राठौड़ जैसे लोगों को टिकट दिया गया जबकि एक और दलबदलू धर्मेंद्र सिंह जडेजा को टिकट नहीं दिया गया है।

नगर निगम से लोकसभा तक

चाहे मध्य प्रदेश हो दिल्ली या महाराष्ट्र हर राज्य में नगर निगम से लेकर लोकसभा तक भाजपा अब केवल प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। 2017 में पुणे नगर निगम में पहली बार बहुमत पाकर उसे अपना मेयर बनाने का मौका मिला. इस बार 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के चुनाव भी पार्टी केवल मोदी के नाम और काम पर लड़ेगी। इसीलिए संभावित उम्मीदवारों से अपने पसंदीदा वार्ड के अलावा कम से कम चार वार्ड के नाम मांगे जा रहे हैं जहां से वे चुनाव लड़ सकते हैं।  

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022विजय रुपानीनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos