लाइव न्यूज़ :

गुजरात: डॉ गौरव गांधी ने 16 हजार मरीजों के दिल का किया था ऑपरेशन लेकिन खुद के दिल से खा बैठे गच्चा, 41 साल की उम्र में हुई हार्ट अटैक से मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 7, 2023 15:13 IST

गुजरात के जामनगर में हजारों लोगों के दिल का मर्ज ठीक करने वाले मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव गांधी का 41 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निदन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजामनगर के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव गांधी खुद के दिल से खा गये गच्चा डॉक्टर गौरव गांधी का 41 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गयाडॉ गांधी ने लगभग 16 हजार मरीजों के दिल की सफल सर्जरी की थी और उन्हें जिंदगी दी थी

जामनगर:गुजरात के जामनगर में हजारों लोगों के दिल का मर्ज ठीक करने वाले मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव गांधी खुद अपने दिल से गच्चा का गये। जी हां, मंगलवार को 41 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से डॉक्टर गौरव गांधी का दुखद निधन हो गया। डॉ गांधी ने अपने छोटे से जीवन में कई मरीजों के दिल की सफल सर्जरी की और उन्हें जिंदगी दी थी।

जानकारी के अनुसार डॉ गौरव गांधी ने महज 41 साल की उम्र में लगभग 16,000 मरीजों के दिल का ऑपरेशन किया था, जिनमें से ज्यादातर मरीज आज भी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।  हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव गांधी के निधन के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार सोमवार शाम में भी उन्होंने हर दिन की तरह अपने मरीजों को देखा और फिर क्लीनिक से जामनगर स्तित पैलेस रोड के अपने आवास पर आ गये।

परिजनों के मुताबिक घर पर डॉक्टर गौरव ने सामान्य तरीके से रात का भोजन किया और बिना किसी तकलीफ के सोने के लिए बिस्तर पर चला गये। अगली सुबह 6 बजे जब परिवार के लोग उन्हें जगाया तो पाया कि डॉ गौरव बेहोश हैं, परिवार आनन-फानन में फौरन उन्हें लेकर अस्पताल गया।

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने डॉ गांधी को फौरन सीपीआर दिया। होश में लाने का प्रयास किया लेकिन लगातार 2 घंटे तक की गई डॉक्टरों की सारी मेहनत बेकार रह गई। उसके बाद डॉक्टरों ने अपने रोममर्रा के साथी डॉक्टर गौरवल गांधी को मृत घोषित कर दिया।

मालूम हो कि डॉ गौरव गांधी ने जामनगर से ही अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और पिर वहीं प्रैक्टिस भी करने लगे। अपना क्लीनिक शुरू करने से पहले उन्होंने अहमदाबाद में कार्डियोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की थी। वह फेसबुक पर 'हार्ट हार्ट अटैक' अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने हृदय स्वास्थ्य और बीमारी की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)गुजरातJamnagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम