लाइव न्यूज़ :

अहमदाबादः साबरमती नदी में मिला कोरोना वायरस, जांच के लिए भेजे सैंपल पॉजिटिव निकले, अन्य जल स्रोत भी संक्रमित 

By अभिषेक पारीक | Updated: June 18, 2021 14:13 IST

कोविड-19 की दूसरी लहर देश में थमती लग रही है, बावजूद इसके खतरा अब भी पूरी तरह से टला नहीं है। गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी से लिए गए सैंपल कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की साबरमती नदी से लिए गए सैंपल कोरोना वायरस संक्रमित मिले। कांकरिया और चंदोला झीलों के सैंपल भी कोरोना संक्रमित पाए गए। प्राकृतिक जल स्रोत में कोरोना वायरस मिलने से शोधकर्ता चिंतित हैं। 

कोविड-19 की दूसरी लहर देश में थमती लग रही है, बावजूद इसके खतरा अब भी पूरी तरह से टला नहीं है। गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी से लिए गए सैंपल कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। साथ ही शहर के अन्य जल स्रोतों कांकरिया और चंदोला झीलों से लिए गए सैंपल में भी कोरोना वायरस पाया गया है। शोधकर्ताओं को असम के गुवाहाटी में भी नदियों की जांच में भारू नदी से लिए सैंपल में कोरोना वायरस मिला है। 

इन सभी सैंपल्स में वायरस की उपस्थिति काफी अधिक बताई गई है। साबरमती नदी के साथ चंदोला और कांकरिया झीलों से यह सैंपल आईआईटी गांधीनगर के शोधकर्ताओं ने एकत्रित किए हैं। देश के आठ संस्थान मिलकर इस शोध में जुटे हैं। इनमें जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ऑफ एनवायरमेंट साइंस के शोधकर्ता भी शामिल हैं। 

आईआईटी गांधीनगर के मुताबिक, सार्स-सीओवी-2 की झीलों और नदियों में उपस्थिति खतरनाक हो सकती है। आईआईटी गांधीनगर के शोधकर्ताओं ने 3 सितंबर से 29 दिसंबर 2020 तक हर सप्ताह सैंपल एकत्रित किए। साबरमती नदी से 694 सैंपल लिए गए। जबकि चंदोला झील से 549 और कांकरिया झील से 402 सैंपल लिए गए। 

प्राकृतिक जल स्रोतों में वायरस की उपस्थिति

पिछले साल सीवेज से सैंपल लेकर कोरोना वायरस की मौजूदगी का पता लगाया गया था।  बाद में प्राकृतिक जल स्रोतों में वायरस की उपस्थिति के बारे में पता लगाने के लिए दोबारा अध्ययन शुरू किया गया। शोधकर्ता प्राकृतिक जल स्रोतों में कोरोना वायरस की उपस्थिति पाए जाने से काफी चिंतित हैं। 

इसलिए चुना गया दोनों शहरों को

अहमदाबाद में सबसे ज्यादा वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और गुवाहाटी में एक भी प्लांट नहीं है। इसी कारण दोनों शहरों को अध्ययन के लिए चुना गया और सैंपल लिए गए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियागुजरातकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों