लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मुख्यमंत्री रूपाणी आज करा सकते हैं कोरोना का टेस्ट, कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक के साथ की थी बैठक

By गुणातीत ओझा | Updated: April 15, 2020 11:23 IST

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी से मुलाकात के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस नेता इमरान खेड़ावाला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। कांग्रेस नेता में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हो सकता है कि सीएम रूपाणी कुछ दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले जाएं। डॉक्टरों से सलाह मशविरा के बाद सीएम आज बुधवार को आइसोलेशन को लेकर फैसला ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के सीएम विजय रूपाणी से मुलाकात के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस नेता इमरान खेड़ावाला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।कांग्रेस नेता में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हो सकता है कि सीएम रूपाणी कुछ दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले जाएं। डॉक्टरों से सलाह मशविरा के बाद सीएम आज बुधवार को आइसोलेशन को लेकर फैसला ले सकते हैं।

अहमदाबाद।गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात करने वाले कांग्रेस विधायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर ने सबके होश उड़ा दिए हैं। कांग्रेस नेता इमरान खेड़ावाला ने मंगलवार की सुबह ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस नेता इमरान खेड़ावाला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। कांग्रेस नेता में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हो सकता है कि सीएम रूपाणी कुछ दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले जाएं। डॉक्टरों से सलाह मशविरा के बाद सीएम आज बुधवार को आइसोलेशन को लेकर फैसला ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आज कोरोना की जांच कराने के बाद सीएम रूपाणी खुद को आइसोलेट कर सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो इमरान खेड़ावाला को कुछ दिनों से फीवर आ रहा था। संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट आने पहले इमरान ने सीएम रूपाणी के साथ बैठक की थी। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें गांधीनगर के एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सीएम के साथ उनकी बैठक की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में इमरान खेड़ावाला, सीएम विजय रूपाणी व तीन अन्य लोग भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता और सीएम विजय रूपाणी के बीच की दूरी कम से कम 15-20 फीट की थी। लेकिन बैठक के दौरान इमरान खेड़ावाला ने अपने चेहरे से मास्क हटा रखा था।

मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने देर रात कहा कि सीएम के साथ कांग्रेस विधायकों की बैठक में शामिल एक विधायक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। बैठक में सीएम विजय रुपाणी 15-20 फीट की दूरी पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता से कोई शारीरिक संपर्क नहीं किया था। उन्होंने कहा कि बुधवार को सीएम विजय रूपाणी डॉक्टरों की सलाह लेंगे और उनके निर्देशों का पालन करेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाविजय रुपानीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?