लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने ट्विटर प्रोफाइल से अपना पदनाम, पार्टी का चुनाव चिह्न हटाया, जानें कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2022 19:49 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा था कि वह राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नहीं बल्कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से नाखुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि हार्दिक पटेल अपने दम पर नेता बनकर उभरे हैं। आप की गुजरात इकाई में हार्दिक जैसे नेताओं की जरूरत है।हार्दिक पटेल आरक्षण आंदोलन का हिस्सा बनने के बाद राजनीतिक परिदृश्य में उभरे थे।

अहमदाबादः कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच सोमवार को अपने ट्विटर प्रोफाइल से अपना पदनाम और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ हटा दिया।

पटेल ने कुछ दिन पहले पार्टी के राज्य नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जताई थी। गुजरात में नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए पाटीदार समुदाय के आंदोलन की अगुवाई करने वाले पटेल ने ट्विटर पर अपने नए प्रोफाइल में खुद को ‘‘गौरवान्वित भारतीय देशभक्त’’ बताया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले हार्दिक पटेल ने ‘फैसला लेने की क्षमता’ के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की तारीफ की और कहा कि विपक्षी दल (कांग्रेस) की प्रदेश इकाई नेतृत्व में इसका (निर्णय लेने की क्षमता का) अभाव है। कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष पटेल ने यह भी कहा कि उन्हें ‘‘हिन्दू होने पर गर्व है।’’

गुजरात कांग्रेस ने मतभेदों को सुलझाने के लिए अपने कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को बातचीत का आमंत्रण दिया था। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के प्रमुख जगदीश ठाकोर ने जानकारी दी। पटेल ने हाल ही में सार्वजनिक तौर पर पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गुजरात में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की सराहना की थी। पटेल कांग्रेस के राज्य नेतृत्व से नाराज हैं और गुजरात में पार्टी की कार्यप्रणाली पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाखुशी व्यक्त करते रहे हैं। गुजरात में साल अंत तक विधानसभा चुनाव होना है।

टॅग्स :हार्दिक पटेलकांग्रेसAam Aadmi Partyराहुल गांधीसोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए