लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांग्रेस विधायक कुंवरजी बावलिया ने दिया इस्तीफा, बीजेपी से जुड़ने की अटकलें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2018 16:45 IST

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और कोली समाज के बड़े नेता कुंवरजी बावलिया ने मंगलवार (3 जुलाई, 2018) को विधायक पद के साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।

Open in App

गुजरात, 3 जुलाई: गुजरात की राजनीति में उठापटक शुरू हो गई है। राज्य में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और कोली समाज के बड़े नेता कुंवरजी बावलिया ने मंगलवार (3 जुलाई, 2018) को विधायक पद के साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।

अपना इस्तीफा देने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे और  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी और दो अन्य कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की है। राजकोट जिले के जसदन निर्वाचन क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुके बावलिया ने गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। वह 2009 के चुनाव के दौरान राजकोट लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।

कोली समाज के बड़े नेता बावलिया दिसंबर 2017 के चुनावों से लगातार नजरअंदाज किए जाने की वजह से नाराज चल रहे थे। उन्हें पार्टी में कोई प्रमुख पद भी नहीं दिया गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह बीजेपी में जल्द शामिल हो सकते हैं। 

इससे पहले राजकोट से एक और नेता एवं पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु ने भी पार्टी नेतृत्व पर कई वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कहा जा रहा है कि बावलिया अगर बीजेपी का दामन थामते हैं तो उनको मंत्री पद भी दिया जा सकता है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से उनके इस्तीफे को लेकर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। बावलिया के पार्टी में शामिल होने की साथ ही बीजेपी ने भी अभी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

 

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील