लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मुख्यमंत्री पटेल ने गृह, शहरी विकास अपने पास रखा ;कनुभाई देसाई को वित्त विभाग मिला

By भाषा | Updated: September 16, 2021 21:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 सितंबर गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल किये गये 24 सदस्यों को बृहस्पतिवार को विभागों का आवंटन किया। उन्होंने गृह सहित कई विभाग अपने पास ही रखे तथा कोई उपमुख्यमंत्री नियुक्त नहीं किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने कनुभाई देसाई को वित्त एवं ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पटेल, गृह विभाग के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग ,सूचना एवं प्रसारण, उद्योग, खान एवं खनिज, कैपिटल प्रोजेक्ट्स, शहरी विकास, शहरी आवास और नर्मदा तथा बंदरगाह विभाग का प्रभार भी अपने पास रखेंगे।

दोपहर में मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद गांधीनगर में हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में विभागों का आवंटन किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्ववर्ती विजय रूपाणी सरकार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रहे राजेंद्र त्रिवेदी को राजस्व, कानून और न्याय तथा संसदीय कार्य विभाग कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में आवंटित किया गया है। जीतूभाई वघानी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शिक्षा विभाग दिया गया है, जबकि रिषीकेश पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा विभाग तथा जल संसाधन व जलापूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्णेश मोदी सड़क एव भवन, परिवहन, नागर विमानन, पर्यटन, तीर्थयात्रा विभाग संभालंगे। राघवजी पटेल कृषि एवं पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कैबिनेट स्तर के एक अन्य मंत्री, किरीतसिंह राणा को वन, पर्यावरण, जलवायु परविर्तन और प्रिंटिग तथा स्टेशनरी विभाग दिया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नरेश पटेल जनजातीय विकास और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग संभालेंगे। प्रदीप परमार को सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री, जबकि अर्जुनसिंह चौहान को ग्रामीण विकास और ग्रामीण आवास मंत्री बनाया गया है।

इसमें कहा गया है कि मंत्रिपरिषद के सबसे युवा सदस्य हर्ष सांघवी गृह राज्य मंत्री होंगे। वह आपदा प्रबंधन और पुलिस हाउसिंग विभाग भी संभालेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य मंत्री मनीषाबेन वकील को महिला एवं बाल विकास विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वह सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की कनिष्ठ मंत्री भी होंगी। वहीं, निमिशा सुतार को जनजाति विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा विभागों का कनिष्ठ मंत्री बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट