लाइव न्यूज़ :

गुजरातः दोपहर 2:20 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 13, 2021 07:15 IST

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद जोशी को नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय जनता पार्टी के पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल गुजरात के नये मुख्यमंत्री होंगे।कहीं भी एक बार के विधायक भूपेंद्र पटेल का नाम नहीं था।भूपेंद्र पटेल को मृदुभाषी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

गांधीनगरः गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। पूर्व सीएम विजय रुपाणी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। सोमवार को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

भूपेंद्र पटेल (59) को रविवार को यहां सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने नेता के लिए पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। रुपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 112 विधायकों में से अधिकतर बैठक में उपस्थित थे।

बैठक के बाद पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ शाम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों ने बताया कि सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में केवल पटेल शपथ लेंगे और बाकी मंत्रियों को बाद में शामिल किया जाएगा।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल की बहू देवांशी पटेल को उनके ससुर के राज्य के सीएम के रूप में चुने जाने पर कहा कि आज दिवाली की तरह है। यह कभी अपेक्षित नहीं था, हमारे परिवार के लिए एक पूर्ण आश्चर्य, यहां तक ​​​​कि हमने इसे समाचारों पर भी देखा।

घोषणा के बाद पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के उन पर भरोसा करने के लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह निवर्तमान सीएम विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल, सी आर पाटिल और अन्य नेताओं सहित गुजरात नेतृत्व द्वारा उन पर दिखाए गए विश्वास के लिए भी आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ था। नए मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार ने अच्छा काम किया है ताकि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हम नए सिरे से योजना बनाएंगे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन के साथ चर्चा करेंगे।"

सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं। आनंदीबेन 2012 में इसी सीट से चुनाव जीती थीं। अपने समर्थकों के बीच ‘दादा’ के नाम से पुकारे जाने वाले पटेल को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है। वह जिस विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं, वो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सांसद हैं।

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीअमित शाहभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलविजय रुपानीजेपी नड्डाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो