लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 1.5 करोड़ रु से अधिक के गबन के आरोप में डाक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:39 IST

Open in App

देवभूमि द्वारका, एक दिसंबर गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के डाकघर के एक कर्मचारी के खिलाफ डाकघर की 16 शाखाओं से 1.55 करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला दर्ज किया गया है।

कल्याणपुर थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भारतीय डाक का कर्मचारी तारक जाधव कल्याणपुर तालुका में भाटिया उप डाकघर में कार्यरत है। उसने भाटिया उप डाकघर के लेखांकन (अकाउंटिंग) सॉफ्टवेयर में कथित रूप से छेड़छाड़ की और फर्जी नकद लेनदेन दिखाकर डाकघर की 16 शाखाओं को 1.55 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी के अनुसार भाटिया उप डाकघर में जून 2019 से दिसंबर 2020 के बीच यह जालसाजी की गई थी, जब आरोपी डाक सहायक और प्रभारी उप डाक मास्टर के रूप में तैनात था।

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान कुल 1,55,75,000 रुपये की हेराफेरी करने के लिए 110 लेनदेन किए गए।

अधिकारी ने कहा कि जाधव के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 (एक लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल