लाइव न्यूज़ :

गुजरात उपचुनाव: खाली निकल गए दोनों कारतूस, कांग्रेस छोड़ आए थे बीजेपी में

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 24, 2019 18:49 IST

Gujarat By-Election Results 2019: बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए अल्पेश सिंह ठाकोर और धवलसिंग झाला पर दांव खेला था लेकिन उपचुनाव की निर्णायक जंग में दोनों ही कारतूस खाली निकल गए।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 2 सीटें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की नाक का सवाल बनी हुई थी।बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए अल्पेश सिंह ठाकोर और धवलसिंग झाला पर दांव खेला था लेकिन उपचुनाव की निर्णायक जंग में दोनों ही कारतूस खाली निकल गए।

Gujarat By-Election Results 2019: गुजरात की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 2 सीटें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की नाक का सवाल बनी हुई थी। दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए अल्पेश सिंह ठाकोर और धवलसिंग झाला पर दांव खेला था लेकिन उपचुनाव की निर्णायक जंग में दोनों ही कारतूस खाली निकल गए। राधनपुर विधानसभा सीट से अल्पेश ठाकोर अपने प्रतिद्वंदी से 3804 मतों से हार गए। उन्हें कांग्रेस उम्मीद रघुभाई देसाई ने हराया। अल्पेश ठाकोर को कुल 73603 वोट मिले, वहीं, रघुभाई देसाई के खाते में 77410 वोट गए। मतगणना में अंत तक दोनों नेताओं में कांटे की टक्कर चलती रही। 

इन नतीजों से पता चलता है कि अन्य पिछड़ा वर्ग और पाटीदार समाज के बीत अल्पेश ठाकोर की चमक कुछ फीकी पड़ी है क्योंकि उन्हें इस समाज का प्रभावशाली जनप्रतिनिधी माना जाता है। यही वजह थी कि बीजेपी ने उन्हें महत्वपूर्ण सीट से उम्मीदवार बनाया था। 

वहीं, बीजेपी ने अल्पेश ठाकोर के साथ ही कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए धवलसिंग झाला को बायड से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वोटों के मामूली अंतर से वह हार गए। धवलसिंग झाला को कुल 64854 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार जशुभाई पटेल के खाते में 65597 वोट गए। धवलसिंग अपने प्रतिद्वंदी जशुभाई पटेल से महज 743 वोटों से हार गए। 

चुनाव प्रचार से लेकर नतीजे आने तक लगातार यह सवाल उठ रहा था कि अल्पेश ठाकोर और धवलसिंग झाला को पार्टी में लेकर बीजेपी और सीएम रूपाणी ने प्रतिष्ठा के सवाल को जन्म दिया। जिसका हल उन्हें नहीं मिल सका और दोनों की नेता चुनाव हार गए। 

टॅग्स :गुजरातअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विजय रुपानीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप