लाइव न्यूज़ :

Gujarat By-Election Results 2019: 6 सीटों की मतगणना आज, राधनपुर और बायड सीटों पर सबकी नजर

By भाषा | Updated: October 24, 2019 10:08 IST

इस उपचुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि छह में से चार सीटें सत्तारूढ़ भाजपा के पास थीं। राधनपुर और बयाड में विधायक क्रमश: अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला के इस्तीफे के कारण उपचुनावों की आवश्यकता पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस मुरली कृष्णा ने बताया कि छह जिलों की विधानसभा सीटों में सुबह आठ बजे आरंभ हुई मतगणना के लिए 600 से अधिक सरकारी कर्मियों को तैनात किया गया है। गुजरात में बनासकांठा जिले के थराड में, पाटन के राधनपुर, मेहसाना में खेरालु, अरवल्ली के बयाड में, अहमदाबाद के अमराइवाड़ी और महिसागर की लुनावाड़ा सीट पर उपचुनाव हुआ था।

गुजरात में छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतगणना आरंभ हो गई। इस सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ था। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस मुरली कृष्णा ने बताया कि छह जिलों की विधानसभा सीटों में सुबह आठ बजे आरंभ हुई मतगणना के लिए 600 से अधिक सरकारी कर्मियों को तैनात किया गया है।

राज्य में सोमवार को उपचुनाव में औसतन 53.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। गुजरात में बनासकांठा जिले के थराड में, पाटन के राधनपुर, मेहसाना में खेरालु, अरवल्ली के बयाड में, अहमदाबाद के अमराइवाड़ी और महिसागर की लुनावाड़ा सीट पर उपचुनाव हुआ था।

इस उपचुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि छह में से चार सीटें सत्तारूढ़ भाजपा के पास थीं। राधनपुर और बयाड में विधायक क्रमश: अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला के इस्तीफे के कारण उपचुनावों की आवश्यकता पड़ी।

दोनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। सत्तारूढ़ दल ने इस उपचुनाव में इस दोनों सीटों पर इन्हीं दोनों को उतारा है। इसके अलावा, थराड़, लुनावाड़ा, खेरालु और अमराइवाड़ी में भाजपा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण उपचुनाव हुआ।

टॅग्स :गुजरातअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत