Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में आठ सीट पर मतगणना, 5 सीट पर भाजपा आगे, तीन पर कांग्रेस

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 10, 2020 09:17 AM2020-11-10T09:17:02+5:302020-11-10T09:18:20+5:30

Gujarat By Election Result 2020 Live Updates: पांच सीट पर भाजपा आगे और कांग्रेस 3 पर हैं। गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए 8 सीटों की गिनती जारी है।

Gujarat By Election Result 2020 Votes count eight seats BJP ahead 5 seats Congress three | Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में आठ सीट पर मतगणना, 5 सीट पर भाजपा आगे, तीन पर कांग्रेस

कुल 18,75,032 पंजीकृत मतदाताओं में से 11,39,163 लोगों ने मतदान किया था। (photo-ani)

Highlightsगुजरात की आठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत या हार से भाजपा की सरकार को कई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को इन उपचुनावों में लगभग पांच से छह सीटों पर जीत मिल सकती है।सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें उन सीटों से मैदान में उतारा है जिन पर उन्होंने 2017 में जीत दर्ज की थी।

अहमदाबादःगुजरात में आठ सीट पर उपचुनाव हुआ था। गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव है। इसे उपचुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है। पहली बार हार्दिक पटेल कांग्रेस उपाध्यक्ष के रूप में चुनावी मैदान में हैं। पांच सीट पर भाजपा आगे और कांग्रेस 3 पर हैं। गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए 8 सीटों की गिनती जारी है।

गुजरात में उप चुनावों पर भी लोगों की नजर रहेगी। हालांकि गुजरात की आठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत या हार से भाजपा की सरकार को कई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए भाजपा ज्यादा परेशान नहीं होगी।

गुजरात की आठ विधानसभा सीटों अबडासा, लिंबडी, करजण, गढडा, मोरबी, धारी, डांग और कपराडा पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुए थे और कुल 60.75 फीसद मतदान हुआ था। उपचुनाव में कुल 81 उम्मीदवार इन आठ सीटों पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इस साल जून में हुए राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने के चलते इन सीटों पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया। इनमें से पांच बाद में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें उन सीटों से मैदान में उतारा है जिन पर उन्होंने 2017 में जीत दर्ज की थी। चुनाव के बाद हुए एक्जिट पोल में भाजपा को जीत की तरफ बढ़ता बताया जा रहा है, एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को इन उपचुनावों में लगभग पांच से छह सीटों पर जीत मिल सकती है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कुल 18,75,032 पंजीकृत मतदाताओं में से 11,39,163 लोगों ने मतदान किया था। वलसाड जिले के कपराडा विधानसभा में सबसे ज्यादा 77.50 फीसद मतदान हुआ, जिसके बाद डांग में 75.01 फीसद और करजन में 70.01 फीसद मतदान हुआ। वहीं अबडासा में 61.82 फीसद, लिंबडी में 58.01 फीसद, मोरबी में 52.32 फीसद, गढडा में 50.76 फीसद और धारी में 45.79 फीसद मतदान दर्ज किया गया था।

Web Title: Gujarat By Election Result 2020 Votes count eight seats BJP ahead 5 seats Congress three

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे