लाइव न्यूज़ :

गुजरात उपचुनाव: सभी आठ सीट पर भाजपा ने किया कब्जा, कांग्रेस और हार्दिक पटेल को बड़ा झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 11, 2020 02:11 IST

182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 111 पहुंच गई है। चुनाव परिणाम से निराश कांग्रेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी से इस्तीफा देकर पाला बदलने वालों को जनता सबक सिखाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआठ विधानसभा सीटों पर मंगलवार को जीत दर्ज की। इन आठों सीटों पर तीन नवम्बर को उपचुनाव कराया गया था।कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और इनमें से पांच ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और मंगलवार को जीत दर्ज की। पूर्व मंत्री किरीट सिंह राणा ने लिम्बडी सीट से, विजय पटेल ने डांग सीट से जबकि गाधड़ा सीट से आत्माराम परमार ने विजय हासिल की।

अहमदाबादः गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए सभी आठ विधानसभा सीटों पर मंगलवार को जीत दर्ज की। इन आठों सीटों पर तीन नवम्बर को उपचुनाव कराया गया था।

इन सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 111 पहुंच गई है। चुनाव परिणाम से निराश कांग्रेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी से इस्तीफा देकर पाला बदलने वालों को जनता सबक सिखाएगी।

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और इनमें से पांच ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और मंगलवार को जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार प्रद्युमन सिंह जडेजा ने अब्दासा सीट से, बृजेश मेर्जा ने मोरबी सीट से, अक्षय पटेल ने कर्जन से, जीतू चौधरी ने कपराद सीट से और जेवी काकड़िया ने धारी सीट से विजय प्राप्त की। इसी तरह भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री किरीट सिंह राणा ने लिम्बडी सीट से, विजय पटेल ने डांग सीट से जबकि गाधड़ा सीट से आत्माराम परमार ने विजय हासिल की।

बिहार चुनाव: राजग की सीटें बढ़ीं, लेकिन मत प्रतिशत 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले घटा

बिहार चुनाव में अपने प्रदर्शन के बल पर भाजपा करीब दो दशक के बाद राजग में जदयू को पीछे छोड़ वरिष्ठ सहयोगी बनी है। ऐसा लगता है कि भाजपा राज्य में अंतत: अपने सहयोगियों की परछाई से बाहर निकल पाई है लेकिन गठबंधन के नए गणित को देखें तो 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले राजग का मत प्रतिशत घटा है। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (लोजपा समेत) को 40 में से 39 सीटें और 53 फीसदी से अधिक मत मिले थे। बिहार चुनावों में लोजपा अकेले उतरी तथा उसे छह फीसदी से भी कम मत मिले।

हालांकि अब हम और वीआईपी राजग का हिस्सा बन गए। निर्वाचन आयोग के ताजे आंकड़ों के मुताबिक राजग (भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी) का सम्मिलित मत प्रतिशत 40 फीसद से कम है। वहीं राजद नीत महागठबंधन को करीब 37 फीसदी मत मिले। लोकसभा चुनाव में जदयू का मत प्रतिशत 21.81 था जबकि विधानसभा चुनाव में महज 15 फीसदी रहा। भाजपा का मत प्रतिशत आम चुनाव में 23.58 फीसदी था और विधानसभा चुनाव में करीब 20 फीसदी रहा। 

टॅग्स :उपचुनावगुजरातविजय रुपानीकांग्रेसहार्दिक पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील