लाइव न्यूज़ :

गुजरात: भरूच की फैक्ट्री में ब्रोमीन गैस हुई लीक, 18 श्रमिकों की हालत खराब होने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 24, 2023 11:30 IST

गुजरात के भरूच जिले में एक फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से 18 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के भरूच जिले के एक फैक्ट्री में जहरीली ब्रोमीन गैस हुई लीकगैस लीक होने से 18 श्रमिकों की हुई हालत खराब, अस्पताल में कराया गया है भर्तीफैक्ट्री में जब जहरीली गैसे के रिसाव हुआ तो उस वक्त फैक्ट्री में करीब 2,000 कर्मचारी मौजूद थे

अहमदाबाद: गुजरात के भरूच जिले में एक फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से 18 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बुधवार को दोपहर में हमें एक फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री में काम से करने वालों अन्य श्रमिकों के साथ मिलकर 18 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दोपहर में करीब एक बजे जब फैक्ट्री में जहरीली गैसे के रिसाव की घटना हुई तो उस वक्त फैक्ट्री में करीब 2,000 कर्मचारी मौजूद थे। घटना के बाद सहायता कार्य में लगे हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, "सभी श्रमिकों को फैक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिसमें से कुछ ही हालत नाजुक थी।"

इस संबंध में वेदाच पुलिस स्टेशन की उप-निरीक्षक वैशाली अहीर ने कहा, “वेदाज गांव में स्थित एक रासायनिक कारखाने के टैंक से लीक हुई ब्रोमीन गैस के कारण फैक्ट्री में काम करने वाले कम से कम 18 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।”

उन्होंने कहा, “गैस रिसाव का पता तब चला, जब टैंक के पास मौजूद कुछ श्रमिकों ने स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत की। जब उनकी बालत खराब होने लगी तो फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया और गैस रिसाव को भी नियंत्रण में लाया गया”

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि भरूच के पास जंबूसर केमिकल फैक्ट्री में जो गैस लीक हुई है, वह ब्रोमीन गैस थी। ग्रामीणों के अनुसार ब्रोमीन भंडारण टैंक से लगभग पांच मिनट तक लीक हुआ। जिसके कारण करीब 18 श्रमिकों की बालत खराब हो गई।

हालांकि, पुलिस-प्रशासन के फौरन एक्शन से स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। घटना के बाद आसमान में पीले रंग की रासायनिक हवा उड़ती देखी गई है।

टॅग्स :भरूचगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत